महिला आरक्षण के समर्थन में दिखा आक्रोश, दहन किया पुतला
Gorakhpur News - महिला आरक्षण के समर्थन में विधायक प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में पिपरौली में महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। विधायक ने कहा कि यह आक्रोश मार्च महिलाओं की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने विपक्ष के रवैये की आलोचना की और महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया।

पिपरौली,हिन्दुस्तान संवाद। महिला आरक्षण के समर्थन और विपक्ष के विरोध में बुधवार को पिपरौली में विधायक प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में महिलाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। चौराहे पर पुतला दहन किया। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के रुख के विरोध में महिलाओं ऑए जमकर नारेबाजी की गई। आक्रोशित महिलाओं ने ब्लॉक चौराहे पर विपक्ष का पुतला भी दहन किया। मार्च ब्लॉक गेट से शुरू होकर पिपरौली कस्बे तक पहुंचा।विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा यह आक्रोश मार्च आधी आबादी का भावनाओं का प्रतीक है। विपक्ष के जनविरोधी रवैये के कारण देश और प्रदेश की महिलाओं में भारी आक्रोश है।सोनू
सिंह और रीता गुप्ता ने भी विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा की दुरभिसंधि के चलते संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोका गया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल से देश की आधी आबादी को विधानमंडल में उचित प्रतिनिधित्व मिलता, लेकिन विपक्ष को यह स्वीकार नहीं है।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज दूबे ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन विपक्ष अपनी संकीर्ण मानसिकता के कारण इसमें बाधा उत्पन्न कर रहा है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव,प्रमुख पाली ई शशी प्रताप सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, रवि प्रताप सिंह,राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमारी, द्रोपती, नीलम, शशि सिंह उपस्थित रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन