सुबह आठ बजे ही पारा 30 के पार
Gorakhpur News - मौसम की तपिश जारी, पारा 41 डिग्री के पार गर्म हवाएं लोगों को कर रही,

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मौसम में तपिश जारी है। गुरुवार को एक बार फिर पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया। इसकी वजह से तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं। मौसम विभाग का मानना है कि हवा की गति में कुछ कमी आएगी, लेकिन तापमान में कमी के आसार अभी नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ही प्रचंड गर्मी बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि सूर्योदय से पहले ही तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। न्यूनतम तापमान जहां 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सुबह 5:30 बजे तक पारा 24 डिग्री पर पहुंच गया था।
सुबह 8:30 बजे तक 30.2 तो सुबह 11:30 बजे तक 37 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ टीबी सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल तक तापमान में कमी नहीं आएगी। इसके बाद बदलाव हो सकते हैं। उम्मीद है कि माह के अंत में हल्की बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन