Extreme Heat in Khagaria Maximum Temperature Reaches 40 C जिले में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई तापमान, तेज खिली रही धूप, Khagaria Hindi News - Hindustan
More

जिले में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई तापमान, तेज खिली रही धूप

जिले में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई तापमान, तेज खिली रही धूपजिले में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई तापमान, तेज खिली रही धूपजिले में 40 डिग्री सेल्सियस

Fri, 24 April 2026 01:40 AMNewswrap हिन्दुस्तान, खगडि़या
share
जिले में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई तापमान, तेज खिली रही धूप

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में गुरुवार को चिलचिलाती धूप रही। सुबह से ही देह जला देने वाली धूप लोगों को व्याकुल किये रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रही। इधर हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। एक दिन पहले बुधवार को तापमान आसमान चढ़ा रहा था। सुबह से ही कड़ा धूप निकला रहा था। जिससे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रही थी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। गत मंगलवार को भी तेज धूप व गर्म हवा से वातावरण काफी गरम रहा था। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धूप-छांव के बीच उमस, आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी

न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रही थी। औसतन पछुआ हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चली थी। गत सोमवार को भीषण गर्मी महसूस हुआ था। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रही थी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रही थी। पूरबा हवा औसतन आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत रविवार को भी तेज धूप निकला रहा था। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रही थी। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रही थी। वहीं गत शनिवार को भी तेज सुबह से ही कड़ा धूप निकली रही थी।जिले में आज भी दर्ज होगी 40 डिग्री तापमान: जिले में 24 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज होगा। जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री दर्ज होगी। जबकि 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। वहीं 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। जबकि 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं 28 व 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेथ्लसयस रहेगा। इधर 30 अप्रैल व पहली मई को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। जबकि दो मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेथ्लसयस रहने की उम्मीद है। इस बीच 27 अप्रैल से अगले दो मई तक आसमान में हल्के बादल बने रहने के आसार भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आग उगलती धूप से जनजीवन बेहाल,दो दिन राहत नहीं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरस रही आग, झुलसा रही धूप

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।