Gorakhpur Nakaha Jungle - Lucknow Daliganj passenger train will start 26 may after 6 years, know the complete schedule 6 साल बाद कल से शुरू होगी गोरखपुर नकहा जंगल- लखनऊ डालीगंज पैसेंजर ट्रेन, जान लें पूरा शेड्यूल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

6 साल बाद कल से शुरू होगी गोरखपुर नकहा जंगल- लखनऊ डालीगंज पैसेंजर ट्रेन, जान लें पूरा शेड्यूल

6 साल बाद गोरखपुर नकहा जंगल- लखनऊ डालीगंज पैसेंजर ट्रेन 26 मई से शुरू होगी। इस गाड़ी का नियमित संचलन डालीगंज से 26 मई से और नकहा जंगल से 27 मई किया जाएगा।

Mon, 25 May 2026 11:20 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
6 साल बाद कल से शुरू होगी गोरखपुर नकहा जंगल- लखनऊ डालीगंज पैसेंजर ट्रेन, जान लें पूरा शेड्यूल

क्षेत्रीय जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा नकहा जंगल-डालीगंज-नकहा जंगल सवारी गाड़ी के संचलन की स्वीकृति प्रदान की गई है। 05065 गोंडा-डालीगंज उद्घाटन विशेष गाड़ी गोंडा से डालीगंज के लिए 26 मई को चलाई जाएगी। इस गाड़ी का नियमित संचलन डालीगंज से 26 मई से और नकहा जंगल से 27 मई किया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि 26 मई को 05065 उद्घाटन विशेष गाड़ी गोंडा से सम्भावित समय 12.30 बजे प्रस्थान कर गोंडा कचहरी से 12.42 बजे, कठोला हॉल्ट से 12.50 बजे, मैजापुर से 12.58 बजे, कस्तुरी से 13.05 बजे, करनैलगंज से 13.14 बजे, सरजू से 13.24 बजे, जरवल रोड से 13.36 बजे, घाघरा घाट से 13.44 बजे, चौकाघाट से 13.53 बजे, बुढ़वल से 14.03 बजे, बिन्दौरा से 14.14 बजे, रफीगंज से 14.21 बजे, जहांगीराबाद से 14.29 बजे, बाराबंकी से 14.42 बजे, सफेदाबाद से 14.51 बजे, जुग्गौर फ्लैग से 14.58 बजे, मल्हौर से 15.08 बजे, गोमतीनगर से 15.27 बजे तथा बादशाह नगर से 15.43 बजे छूटकर डालीगंज 16.00 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोच सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।

नियमित रूप से 55062 डालीगंज-नकहा जंगल सवारी गाड़ी 26 मई से डालीगंज 17.20 बजे प्रस्थान कर बादशाह नगर से

17.45 बजे, गोमती नगर से 17.51 बजे, मल्हौर से 18.04 बजे, जुग्गौर फ्लैग से 18.13 बजे, सफेदाबाद से 18.20 बजे, बाराबंकी से 18.33 बजे, जहांगीराबाद से 18.45 बजे, रफीनगर से 18.53 बजे, बिन्दौरा से 18.59 बजे, बुढ़वल से 19.28 बजे, चौकाघाट से 19.39 बजे, घाघरा घाट से 19.45 बजे, जरवल रोड से 19.52 बजे, सरयू से 20.03 बजे, करनैलगंज से 20.12 बजे, कस्तुरी से 20.20 बजे, मैजापुर से 20.30 बजे, कठोला हॉल्ट से 20.59 बजे, गोंडा कचहरी से 21.00 बजे, गोंडा से 21.50 बजे, सुभागपुर से 22.12 बजे, इटियाथोक से 22.33 बजे, बलरामपुर से 22.54 बजे, झारखण्डी से 23.02 बजे, गैजहवा से 23.11 बजे, कौआपुर से 23.21 बजे, तुलसीपुर से 23.42 बजे, गैंसड़ी से 23.59 बजे, दूसरे दिन पचपेड़वा से 00.12 बजे, त्रिलोकपुर से 00.22 बजे, बढ़नी से 00.40 बजे, परसा से 00.55 बजे, शोहरतगढ़ से 01.20 बजे, चिल्हिला से 01.38 बजे, सिद्धार्थनगर से 01.57 बजे, उसका बाजार से 02.13 बजे, बृजमनगंज से 02.24 बजे, आनन्दनगर से 03.12 बजे, कैम्पियरगंज से 03.25 बजे, पीपीगंज से 03.48 बजे तथा मानीराम से 04.15 बजे छूटकर नकहा जंगल 04.45 बजे पहुँचेगी।

ट्रेन नंबर 55061 नकहा जंगल-डालीगंज सवारी गाड़ी 27 मई, 2026 से नकहा जंगल से 23.10 बजे प्रस्थान कर मानीराम से 23.22 बजे, पीपीगंज से 23.40 बजे, कैम्पियरगंज से 23.55 बजे, दूसरे दिन आनन्दनगर से 00.15 बजे, बृजमनगंज से 00.26 बजे, उसका बाजार से 00.42 बजे, सिद्धार्थनगर से 00.54 बजे, चिल्हिला से 01.11 बजे, शोहरतगढ़ से 01.23 बजे, परसा से 01.39 बजे, बढ़नी से 02.17 बजे, त्रिलोकपुर से 02.24 बजे, पचपेड़वा से 02.34 बजे, गैंसड़ी से 02.44 बजे, तुलसीपुर से 03.02 बजे, कौआपुर से 03.19 बजे, गैजहवा से 03.30 बजे, झारखण्डी से 03.39 बजे, बलरामपुर से 03.47 बजे, इटियाथोक से 04.09 बजे, सुभागपुर से 04.25 बजे, गोंडा से 05.48 बजे, गोंडा कचहरी से 05.58 बजे, कठोला हॉल्ट से 06.06 बजे, मैजापुर से 06.14 बजे, कस्तुरी से 06.22 बजे, करनैलगंज से 06.30 बजे, सरयू से 06.40 बजे, जरवल रोड से 06.52 बजे, घाघरा घाट से 06.59 बजे, चौकाघाट से 07.07 बजे, बुढ़वल से 07.19 बजे, बिन्दौरा से 07.28 बजे, रफीनगर से 07.35 बजे, जहांगीराबाद से 07.43 बजे, बाराबंकी से 08.08 बजे, सफेदाबाद से 08.23 बजे, जुग्गौर फ्लैग से 08.31 बजे, मल्हौर से 08.43 बजे, गोमती नगर से 08.53 बजे तथा बादशाह नगर से 09.04 बजे छूटकर डालीगंज 09.25 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 एवं एस.एल.आर.डी. के 02 कोच सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेपर लीक में AKTU का बड़ा फैसला, बीटेक कम्प्यूटर सांइस की दोबारा होगी परीक्षा
ये भी पढ़ें:फर्जी भुगतान व बड़ी अनियमितताओं का मामला सामने आया, फंसे ग्राम प्रधान और सचिव
ये भी पढ़ें:बांद्रा एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनें निरस्त, 14 ट्रेनें गोरखपुर जं तक नहीं जाएंगी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।