5 trains including Bandra Terminus Express have been cancelled, 14 trains will not go till Gorakhpur Junction यात्रीगण ध्यान दें, बांद्रा एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनें निरस्त, 14 ट्रेनें गोरखपुर जंक्शन तक नहीं जाएंगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यात्रीगण ध्यान दें, बांद्रा एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनें निरस्त, 14 ट्रेनें गोरखपुर जंक्शन तक नहीं जाएंगी

गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर प्लेटफार्म पर एफओबी बनने के कारण बांद्रा एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 14 ट्रेनें गोरखपुर जंक्शन तक नहीं जाएंगी।

Mon, 25 May 2026 10:53 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यात्रीगण ध्यान दें, बांद्रा एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनें निरस्त, 14 ट्रेनें गोरखपुर जंक्शन तक नहीं जाएंगी

गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या-07 एवं 08 पर पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी.) के निर्माण के कारण यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते पांच ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 14 ट्रेनों को बीच में ही रोक कर चलाया जाएगा।

ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी-

गोरखपुर से 04 जून को चलने वाली 05057 गोरखपुर-दिल्ली, दिल्ली से 05 जून को चलने वाली 05058 दिल्ली-गोरखपुर, गोरखपुर से 29 मई एवं 05 जून को चलने वाली 05053 गोरखपुर-बान्द्रा, बान्द्रा टर्मिनस से 30 मई एवं 06 जून को चलने वाली 05054 बान्द्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित गोरखपुर से 29 मई से 07 जून तक चलने वाली 55031/55032 गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

ये ट्रेनें गोरखपुर जंक्शन नहीं जाएंगी-

गोमतीनगर से 29 मई से 07 जून तक चलने वाली 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनन्दनगर पर यात्रा समाप्त करेगी। गोरखपुर से 29 मई से 07 जून तक चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनन्दनगर से चलाई जाएगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 03 जून को चलने वाली 11081 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी पर यात्रा समाप्त करेगी।

गोरखपुर से 05 जून को चलने वाली 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से चलाई जाएगी। अहमदाबाद से 29, 30, 31 मई, 02, 03, 04, 05, 06 एवं 07 जून को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट पर यात्रा समाप्त करेगी। गोरखपुर से 30, 31 मई, 01, 03, 04, 05, 06, 07 एवं 08 जून चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट से 21.40 बजे चलाई जायेगी। बान्द्रा टर्मिनस से 01 जून को चलने वाली 19091 बान्द्रा -गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट पर यात्रा समाप्त करेगी। गोरखपुर से 02 जून चलने वाली 19092 गोरखपुर-बान्द्रा एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट से चलाई जाएगी।

बान्द्रा टर्मिनस से 31 मई को चलने वाली 22921 बान्द्रा -गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर बलरामपुर पर यात्रा समाप्त करेगी। गोरखपुर से 02 जून को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बान्द्रा एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर बलरामपुर से चलाई जाएगी। पुणे से 28 मई एवं 04 जून को चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ पर यात्रा समाप्त करेगी। गोरखपुर से 30 मई एवं 06 जून को चलने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलाई जाएगी। दादर से 28, 30, 31 मई, 02 एवं 04 जून को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर एक्स गोरखपुर के स्थान पर मऊ पर यात्रा समाप्त करेगी। गोरखपुर से 30 मई, 01, 02, 04 एवं 06 जून को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर एक्स गोरखपुर के स्थान पर मऊ से चलाई जायेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेपर लीक में AKTU का बड़ा फैसला, बीटेक कम्प्यूटर सांइस की दोबारा होगी परीक्षा
ये भी पढ़ें:इस जिले की पंचायतों में भुगतान की होड़, प्रधानों ने 3 दिन में निकाले 4.15 करोड़
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।