Good news for 38 lakh employees and pensioners of UP, salary-pension will be credited before Holi यूपी के 38 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए गुड न्यूज, होली से पहले सैलरी-पेंशन का आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के 38 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए गुड न्यूज, होली से पहले सैलरी-पेंशन का आदेश

यूपी के 38 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए गुड न्यूज है। होली से पहले सैलरी और पेंशन का आदेश जारी हो गया है। होली के मद्देनजर सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को तनख्वाह-पेंशन 28 फरवरी को ही जारी की जाएगी।

Wed, 25 Feb 2026 10:22 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के 38 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए गुड न्यूज, होली से पहले सैलरी-पेंशन का आदेश

यूपी के करीब 38 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए गुड न्यूज है। होली से पहले सभी कर्मचारियों को सैलरी मिल जाएगी। इसके साथ पेंशनधारकों को भी पेंशन मिल जाएगी। दरअसल, होली के मद्देनजर सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को तनख्वाह-पेंशन 28 फरवरी को ही जारी की जाएगी। योगी सरकार के वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों और सभी मुख्य व वरिष्ठ कोषाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि एक मार्च को सामान्य अवकाश है और दो मार्च को होलिका दहन के त्योहार का सार्वजनिक अवकाश है। लिहाजा सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों और कार्यप्रभारित कर्मचारियों को वेतन और कोषागारों से पेंशन पाने वाले पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को फरवरी का वेतन 28 फरवरी को ही जारी कर दिया जाए।

होली से पहले शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को मिलेगा वेतन

वहीं योगी सरकार ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को होली से पहले वेतन व मानदेय देने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने बुधवार को इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश भेज दिया है। बेसिक, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता निदेशकों के साथ-साथ मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के नाम जारी आदेश में कहा गया है कि दो मार्च को होलिका दहन व चार मार्च को रंगोत्सव पर्व होली से पूर्व अपने कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों जिनमें स्थाई, प्रतिनियुक्ति, आउट सोर्संग, संविदा हवं दैनिक वेतनभोगियों के वेतन या मानदेय का भुगतान कर दिया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, होली से पहले आएगी सैलरी

शिक्षक संघ ने फैसले का स्वागत

उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने इसका स्वागत करते हुए बताया कि मार्च के पहले ही सप्ताह में होली को देखते हुए प्रदेश के सभी राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व मानदेय कर्मियों का फरवरी का वेतन होली से पहले इसी माह के अंत में देने की मांग की गई थीं। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इसकी मांग की थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर योगी सरकार का फ्री सिलेंडर सौगात, जानें कब तक आ सकते हैं खाते में रुपए
ये भी पढ़ें:इस काम के लिए जमीन लेने पर स्टांप शुल्क में 100 % तक छूट, योगी सरकार का फैसला
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।