यूपी के इन कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, होली से पहले आएगी सैलरी
यूपी में इन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विद्यालयों व कार्यालयों में होली से पहले वेतन व मानदेय का भुगतान करने के आदेश दिए हैं।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी के इन राज्य कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। सरकार ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विद्यालयों व कार्यालयों में होली से पहले वेतन व मानदेय का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में बुधवार को स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी से आदेश भी जारी कर दिया है। इसके बाद अन्य विभाग में भी आदेश आना बाकी है।
उत्तर प्रदेश में इस समय करीब 18 लाख राज्य कर्मचारी हैं। इन सभी कर्मचारियों को होली से पहले वेतन का इंतजार है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक के आदेश के अब अन्य विभागों के कर्मचारी भी अपने विभाग के आदेश पर टकटकी लगाए हैं। दरअसल, मार्च के पहले ही सप्ताह में होली को देखते हुए राज्यकर्मियों का वेतन त्योहारे के पहले ही देने की तैयारी है। पैसे के अभाव में किसी कर्मचारी की होली खराब न हो इसलिए सरकार जल्द ही इसके लिए आदेश जारी कर सकती है।
इसी क्रम बेसिक, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता निदेशकों के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के नाम जारी आदेश में कहा गया है कि दो मार्च को होलिका दहन एवं चार मार्च को रंगोत्सव पर्व होली से पूर्व अपने कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों जिनमें स्थाई, प्रतिनियुक्ति, आउट सोर्संग, संविदा हवं दैनिक वेतनभोगियों के वेतन अथवा मानदेय का भुगतान कर दिया जाए। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने इसका स्वागत करते हुए बताया कि मार्च के पहले ही सप्ताह में होली को देखते हुए प्रदेश के सभी राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों व मानदेय कर्मियों का फरवरी का वेतन होली से पहले इसी माह के अंत में देने की मांग की गई थीं। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इसकी मांग की थीं।




साइन इन