Government Launches Health Camp to Mark 12 Years of Service and Governance स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों ने का हुआ परीक्षण, Balrampur Hindi News - Hindustan
More

स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों ने का हुआ परीक्षण

Balrampur News - उत्तरौला में केंद्र सरकार द्वारा सेवा, सुशासन व जनकल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर एक अभियान चलाया जा रहा है। विधायक रामप्रताप वर्मा ने तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया, जिसमें 120 मरीजों ने लाभ उठाया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना पर लोगों से लाभ उठाने की अपील की।

Sun, 14 June 2026 04:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share
स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों ने का हुआ परीक्षण

उतरौला, संवाददाता। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन व जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समेकित जनकल्याण व जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ब्लॉक सभागार उतरौला में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विधायक रामप्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर लोगों से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। समेकित जनकल्याण व जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किए गए चिकित्सा शिविर में 120 मरीजों ने इसका लाभ उठाया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाओं के साथ परामर्श भी दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुरू हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीबों, किसानों, महिलाओं व युवाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया, नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया। साथ ही धात्री माताओं को पुष्टाहार किट वितरित की। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण व चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, बीडीओ अवनींद्र कुमार सहित तमाम जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को आराजी ब्लॉक मुख्यालय पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला शुरू हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।