तापमान पहुंचा 41.7 डिग्री, लू चलने का यलो अलर्ट
Gonda News - तापमान पहुंचा 41.7 डिग्री, लू चलने का यलो अलर्ट गोण्डा, संवाददाता। गर्मी का प्रकोप
तापमान पहुंचा 41.7 डिग्री, लू चलने का यलो अलर्ट गोण्डा, संवाददाता। गर्मी का प्रकोप जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। दोपहर में चल रही लू के चलते दिन में राह चलना खतरनाक हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को जिले में लू का प्रकोप बने रहने की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री तक बढोत्तरी हो सकती है।लू के थपेड़ों के बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान तापमान 41.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच-छ: दिनों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढोत्तरी हो सकती है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी अगले तीन दिनों के दौरान वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अभी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 20 डिग्री तक का अंतर सुबह के समय लोगों को गर्मी से राहत दिला रहा है। ये सिलसिला इस सप्ताह भी जारी रह सकता है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढती जाएगी और पछुवा हवाएं लू बन कर चलती रह सकती हैं। दौरान न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखा जाएगा।सुबह राहत फिर तपिश और लू का कहर : सुबह 5 बजे जिले में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। लेकिन 12 बजते ही तापमान 40 डिग्री पहुंच गया। 7 घंटों में ही तापमान में 20 डिग्री के बदलाव का यह सिलसिला अगले कुछ दिन और जारी रह सकता है। पश्चिम की दिशा से लगातार शुष्क व गर्म पछुवा हवाएं चल रही हैं, दिन की तेज धूप में ये हवाएं गर्म होकर लू की तरह महसूस हो रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन