going to convert prepaid electricity meter to postpaid then pay attention this amount will be added to to the bill बिजली के प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड कराने जा रहे तो ध्यान दें, बिल में जोड़े जाएंगे ये रुपए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बिजली के प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड कराने जा रहे तो ध्यान दें, बिल में जोड़े जाएंगे ये रुपए

जब उपभोक्ताओं यहां लगे पुराने पोस्टपेड मीटरों को स्मार्ट मीटरों में बदला गया था तो केस्को में जमा सिक्योरिटी मनी को नए लगे स्मार्ट मीटरों के आए बिल में कम कर समायोजित कर दिया गया था। एक से दो महीने तक स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड रखा गया था। फिर उसे ऑनलाइन ही प्रीपेड कर दिया गया था।

Mon, 13 April 2026 08:04 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
बिजली के प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड कराने जा रहे तो ध्यान दें, बिल में जोड़े जाएंगे ये रुपए

UP News: ऊर्जा मंत्रालय के स्मार्ट मीटरों को लगाने के नियम में प्रीपेड की शर्त हटा लेने से केस्को ने पोस्टपेड मीटरों को प्रीपेड में बदलने पर फिलहाल रोक लगा दी है। विद्युत नियामक आयोग ने भी स्पष्ट कर दिया है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे लेकिन उसकी प्रीपेड या पोस्टपेड उपभोक्ताओं की मर्जी पर निर्भर करेगी। अभी यूपीपीसीएल ने एसओपी जारी नहीं की है। स्मार्ट मीटरों को दोबारा पोस्टपेड करने में सिक्योरिटी मनी जमा कराई जाएगी। सिक्योरिटी मनी के ये रुपए उपभोक्ताओं से बिल में जोड़कर लिए जाएंगे।

स्मार्ट मीटर बदले थे तो बिल में कम की गई थी सिक्योरिटी मनी

अधिकारियों का कहना है कि जब उपभोक्ताओं के परिसरों में लगे पुराने पोस्टपेड मीटरों को स्मार्ट मीटरों में बदला गया था तो केस्को में जमा सिक्योरिटी मनी को नए लगे स्मार्ट मीटरों के आए बिल में कम कर समायोजित कर दिया गया था। एक से दो महीने तक स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड रखा गया था और फिर उसे ऑनलाइन ही प्रीपेड कर दिया गया था। यूपीपीसीएल को चिंता इस बात की है कि जब स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड किया गया तो पोस्टपेड के आखिरी बिल भुगतान से मीटर के प्रीपेड होने तक जो बिजली खर्च की, उसे उपभोक्ता देने में भ्रमित हो रहे हैं। यह वही बिल है जो एरियर बकाया में प्रदर्शित हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि निगेटिव बैलेंस को रीचार्ज कराने के बाद भी बिजली नहीं आती है। जबकि हर रीचार्ज से केस्को एरियर बकाया 10 से 25 प्रतिशत काटता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट मीटर कितना स्मार्ट? डिस्कनेक्शन की वजह जानने तक को परेशान उपभोक्ता

अब बिल बढ़कर आएगा तो फिर उपभोक्ता करेंगे हंगामा

यूपीपीसीएल के अफसरों ने बताया कि अभी प्रीपेड उपभोक्ता एरियर बकाया चुकाने में कम हो रही रीचार्ज राशि पर हंगामा कर रहे हैं। जब प्रीपेड से मीटरों को पोस्टपेड किया जाएगा तो बिल से वापस की गई जमानत राशि दोबारा बिल में जोड़ी जाएगी। जमानत राशि औसत डेढ़ महीने का औसत बिजली का बिल के बराबर जमा होती है। इसलिए केस्को ने पोस्टपेड को प्रीपेड करने से तो रोक लगा दिया है लेकिन प्रीपेड को वापस पोस्टपेड करने में यूपीपीसीएल की गाइडलाइंस का इंतजार कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में क्यों उठी 70 लाख उपभोक्ताओं के मीटर बदलने की मांग ? आयोग पहुंचा मामला
ये भी पढ़ें:जासूसी नेटवर्क पर ATS का धावा, महिला समेत 5 को पकड़ा; पूछताछ के बाद 3 को छोड़ा
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट: यूपी में आएंगी हजारों नौकरियां, इन जिलों में लगेंगी बड़ी यूनिट्स

क्या बोले अधिकारी

केस्को के मीडिया प्रभारी और एक्सईएन देवेंद्र वर्मा ने बताया कि फिलहाल अभी स्मार्ट पोस्टपेड मीटरों को प्रीपेड करने की प्रक्रिया को स्थगित किया गया है। यूपीपीसीएल के अग्रिम निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। जब मीटर प्रीपेड हुए तो सिक्योरिटी मनी वापस की गई थी। पोस्टपेड में सिक्योरिटी मनी जमा होती है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।