girlfriend boyfriend clash in kanpur slap each other प्रेमी ने प्रेमिका को जड़ा तमाचा, गुस्साई गर्लफ्रेंड ने भी थप्पड़ों से कर दिए गाल लाल; कानपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी ने प्रेमिका को जड़ा तमाचा, गुस्साई गर्लफ्रेंड ने भी थप्पड़ों से कर दिए गाल लाल; कानपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा

कानपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीच सड़क प्रेमी-प्रेमिका किसी बात पर भिड़ गए। जिस पर युवक ने युवती को तमाचा जड़ दिया। जिसके बाद गुस्साई गर्लफ्रेंड ने भी दनादन थप्पड़ों से उसका गाल लाल कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

Thu, 23 April 2026 11:03 AMsandeep हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, कानपुर
share
प्रेमी ने प्रेमिका को जड़ा तमाचा, गुस्साई गर्लफ्रेंड ने भी थप्पड़ों से कर दिए गाल लाल; कानपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा

कानपुर में जीटी रोड पर रावतपुर स्टेशन के सामने तब वाहनों के ब्रेक लग गए जब एक युवती चलती स्कूटी से कूद गई। साथ बैठे युवक ने उसे तमाचा जड़ा तो युवती भी पीछे नहीं रही। दनादन थप्पड़ मारकर युवक के गाल लाल कर डाले। मारपीट देख दौड़े राहगीरों ने भी युवक की धुनाई कर दी। ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने भी दो थप्पड़ से उसे जड़े और स्कूटी समेत दोनों को सीएसए पुलिस चौकी इंचार्ज को सौंप दिया। इस घटना से जीटी रोड पर जाम लग गया। युवती ने पुलिस को बताया कि पीटने वाला उसका ब्वॉय फ्रेंड था।

बीचे सड़क प्रेमी-प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा

यह वाकया बुधवार दोपहर बाद 3:45 बजे का है। कल्याणपुर की तरफ से स्कूटी पर सवार युवक और युवती जीटी रोड पर जरीब चौकी की तरफ जा रहे थे। रावतपुर रेलवे स्टेशन के ठीक सामने दूसरी पटरी से ये गुजर रहे थे। इसी बीच युवती और युवक के बीच कहासुनी हो गई। युवक उसे जबरन घर ले जाना चाहता था। युवती ने उसका विरोध कर दिया। युवक नहीं माना तो युवती ने स्कूटी से छलांग लगा दी। इस चक्कर में स्कूटी जीटी रोड पर बीच में ही गिर गई। यह देख पीछे से आ रहे वाहन जहां के तहां रुक गए। स्कूटी गिरते ही युवक युवती की तरफ बढ़ा और तमाचा मारना शुरू कर दिया। युवती भी उससे भिड़ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वादा मुझसे, शादी कहीं और, बारात में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, जमकर हंगामा
ये भी पढ़ें:प्रेमी का खौफनाक खेल, शादी से पहले प्रेमिका को बुलाया फिर गला दबाकर मार डाला

युवती ने भी जड़ दनादन थप्पड़

इसी बीच ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर विजय नरायण सिंह दौड़े, वहीं कई दो पहिया वाहन सवार भी उतर आए। युवक की धुनाई शुरू हो गई। हालांकि इसके बाद भी वह मान नहीं रहा था और युवती को पीटने के लिए दौड़ रहा था। उसे अपशब्द भी बोले जा रहा था। इस पर युवती ने कई थप्पड़ और मारे। बाद में टीएसआई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस दौरान अपनी अभिरक्षा में युवती को रखा। बाद में मौके पर पहुंचे सीएसए चौकी इंचार्ज दीपक कुमार और सब इंस्पेक्टर जितेंद्र साहू को दोनों को सौंप दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड से मिलकर रोया किडनी बेचने वाला MBA छात्र; बोला- मां को कुछ मत बताना

गर्लफ्रेंड बोली- जबरन ब्वॉयफ्रेंड घर ले जा रहा था

पुलिस दोनों को स्कूटी समेत चौकी ले गई। वहां पूछताछ की गई। युवती ने बताया कि ब्वॉय फ्रेंड उसे जबरन अपने घर सीसामऊ ले जाना चाहता था। वह नहीं जाना चाहती। पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर मोबिन खान ने बताया कि दोनों को सीएसए चौकी की पुलिस को सौंप दिया गया था। इस घटना से लगे जाम को बाद में खुलवाया गया। वाहनों को रवाना किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।