lover called his girlfriend before the wedding and then strangled her to death प्रेमी का खौफनाक खेल, शादी से पहले प्रेमिका को बुलाया फिर गला दबाकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी का खौफनाक खेल, शादी से पहले प्रेमिका को बुलाया फिर गला दबाकर मार डाला

महोबा में प्रेमी ने प्रेमिका को घर से बुलाकर उसकी हत्या की है। युवती का रिश्ता तय हो चुका था और 7 जुलाई को शादी होनी थी। मंगलवार सुबह युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। उधर, पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

Tue, 14 April 2026 08:02 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, महोबा
share
प्रेमी का खौफनाक खेल, शादी से पहले प्रेमिका को बुलाया फिर गला दबाकर मार डाला

UP News: यूपी के महोबा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर कोतवाली क्षेत्र में पहाड़ के पास मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोपियों ने प्रेमिका को घर से बुलाकर उसकी हत्या की है। शव के चेहरे और गले पर जिस तरह से चोटों के निशान हैं, उससे लग रहा है कि गला दबाकर उसे मारा गया है। बता दें कि युवती का रिश्ता तय हो चुका था और 7 जुलाई को शादी होनी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह एक युवती का शव पहाड़ के पास मिलने की सूचना मिली थी। शव की शिनाख्त शहर के ही एक मोहल्ले की 19 वर्षीय युवती के रूप में हुई। युवती के चेहरे और गले पर चोटों के काफी निशान थे। युवती के पिता ने सुमित सिंह और उसके साथी भूरा के खिलाफ बेटी को अगवाकर बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा था आशिक, महिला ने पति के साथ मिलकर मार डाला

इस छानबीन में पुलिस को घर के पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में रात दो बजे युवती अकेले घर से जाते दिख रही है। युवती के फोन को भी जब्त कर जांच की जा रही है। अभी तक की छानबीन के अनुसार यह लग रहा है कि प्रेमी ने पहले युवती को फोन कर बुलाया और फिर दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोबाइल बंद, घना जंगल…किला देखने के बाद रास्ता भूल गए टूरिस्ट, फिर ऐसे निकले बाहर

हरदोई में प्रेमी ने फावड़े से महिला को उतारा मौत के घाट

उधर, हरदोई में मायके में रह रही एक महिला को सोमवार को उसके प्रेमी ने फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी प्रेमी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला। आक्रोशित परिजनों ने महिला का शव नहीं उठने दिया। उनकी मांग है कि आरोपी का एनकाउंटर किया जाए। हालांकि एसपी के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद परिजन माने और पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मल्लावां थाना क्षेत्र की रहने वाले एक महिला की शादी नौ साल पहले नयागांव निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही दंपति में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद से वह मायके में रहने लगी। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। सोमवार की शाम को महिला कूड़ा डालने जा रही थी। तभी गांव में ही रहने वाला प्रेमी ऋषभ द्विवेदी मौके पर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद होने पर प्रेमी ने उसकी गर्दन पर फावड़ा मार दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव ट्रैप में फंसा सिपाही, युवती ने रेप का आरोप लगाकर कराया धर्म परिवर्तन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।