girl who was set ablaze by her lover with petrol died in hospital after eight days पेट्रोल डालकर जलाई गई युवती ने आठ दिन बाद दम तोड़ा, आशिक ने जिंदा जलाया था, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल डालकर जलाई गई युवती ने आठ दिन बाद दम तोड़ा, आशिक ने जिंदा जलाया था

बुलंदशहर में प्रेम प्रसंग में प्रेमी द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गई युवती की आठ दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती ने दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, एसएसपी ने प्रेमी की मां, भाई और दो बहनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।

Sat, 2 May 2026 10:35 PMPawan Kumar Sharma बुलंदशहर
share
पेट्रोल डालकर जलाई गई युवती ने आठ दिन बाद दम तोड़ा, आशिक ने जिंदा जलाया था

UP News: यूपी के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेम प्रसंग में प्रेमी द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गई युवती की आठ दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती ने दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने प्रेमी की मां, भाई और दो बहनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। साथ ही आरोपियों के एनबीडब्ल्यू वारंट जारी हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शिकारपुर नगर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती एक विद्यालय में शिक्षिका थी। उक्त युवती 25 अप्रैल को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सालवानपुर में अपने प्रेमी आशीष की सगाई तय होने की सूचना मिलने पर उससे मिलने उसके घर गई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि प्रेमी आशीष तथा उसके परिजनों ने युवती पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। जहां आठ दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार रात उसकी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। पीड़िता के पिता ने प्रेमी आशीष सहित परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने युवक को जलाया, सोते समय कमरे में लगा दी आग

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रेमी आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी हिरासत में है। उससे पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उधर, शनिवार शाम अनूपशहर गंगा तट पर युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी विशंभर दयाल का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति के दो थप्पड़ से नाराज 5 बच्चों की मां का खौफनाक कदम, फंदे से लटकी

महिला ने युवक को जलाया, हालत गंभीर

उधर, बस्ती में शुक्रवार की रात घटी घटना से सनसनी फैल गई है। दरअसल, लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने प्रेमी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिएअस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकी कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक एक युवक का संबंध पड़ोस के गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला से था। महिला दो महीने पहले युवक के घर आकर उसी के साथ रहने लगी। दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। शुक्रवार की रात में युवक के माता-पिता भोजन करने के बाद गोशाला में सोने चले गए। घर में महिला और युवक ही मौजूद थे। रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने उसके बिस्तर पर और आसपास कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी और खुद कमरे से बाहर निकल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या सौतन के डर से मां बनी कातिल? अंबेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या का राज गहराया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।