Mother of 5 children commits suicide after being slapped twice by her husband पति के दो थप्पड़ से नाराज 5 बच्चों की मां का खौफनाक कदम, आधी रात में फंदे से लटकी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति के दो थप्पड़ से नाराज 5 बच्चों की मां का खौफनाक कदम, आधी रात में फंदे से लटकी

बांदा में पति के दो थप्पड़ मारने से नाराज 5 बच्चों की मां ने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

Sat, 2 May 2026 05:40 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बांदा
share
पति के दो थप्पड़ से नाराज 5 बच्चों की मां का खौफनाक कदम, आधी रात में फंदे से लटकी

UP News: यूपी के बांदा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पति के दो थप्पड़ मारने से नाराज महिला ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने पति पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अतर्रा थाना क्षेत्र के अतर्रा ग्रामीण रामविशाल का पुरवा के रहने वाले शिव प्रसाद ने बताया कि उसकी 37 वर्षीय बहू बीनू देवी ने शनिवार की सुबह कमरे के अंदर अटारी में छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनो ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया कि उसका पति शैलेद्र राजमिस्त्री का काम करता है। रुपयों के लेन देन को लेकर बीनू का पति से विवाद हो गया। दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। इसी बीच पति ने उसे दो थप्पड़ मार दिया और काम पर चला गया। इसी से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मृतका अपने पीछे तीन बेटी और दो बेटा छोड़ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधी रात प्रेमिका के घर पहुंचा युवक, भीड़ ने पकड़कर पीटा; पैरों पर नाक रगड़वाई

उधर, चित्रकूट के धौरही माफी के रहने वाले मृतका के पिता शिवचंद्र ने बताया कि बेटी की शादी 15 साल पहले किया था। पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। वह मना करती है तो मानता नहीं है। इन्ही बातो को लेकर विवाद होता रहता था। शिवचंद्र ने आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह नशे में धुत पति ने उसकी जमकर पिटाई की। बीनू ने फोन पर सूचना भी दी थी। पति ने फोन भी छीन कर रख लिया था। पिता का आरोप है कि नशे में पति ने बीनू को मारपीट कर मार डाला और आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटकता दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिजिटल अरेस्ट में फंसी विवाहिता ने की खुदकुशी, सालगिरह से पहले मौत को लगाया गले

विकास भवन के डीडीओ के नाजिर ने फांसी लगा दी जान

उधर, उरई विकास भवन में डीडीओ के नाजिर ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त नाजिर के घर पर उनकी बुजुर्ग मां थी, जबकि पत्नी बेटे के साथ मायके गई हुई थी। फिलहाल खुदकुशी की वजह के बारे में परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नाजिर की खुदकुशी को लेकर विकास भवन के हर पटल में तरह-तरह की चर्चा होती रही।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।