A woman in a live in relationship set a man on fire in basti लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने युवक को जलाया, सोते समय कमरे में लगा दी आग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने युवक को जलाया, सोते समय कमरे में लगा दी आग

बस्ती  में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने प्रेमी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकी कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।

Sat, 2 May 2026 09:21 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान संवाद, बस्ती
share
लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने युवक को जलाया, सोते समय कमरे में लगा दी आग

UP News: यूपी के बस्ती से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मुंडेरवा थाना क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने प्रेमी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकी कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।

ये घटना मुंडेरवा क्षेत्र की है। तकरीबन 28 वर्षीय युवक का संबंध पड़ोस के गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला से हो गया। महिला दो माह पूर्व युवक के घर आकर उसी के साथ रहने लगी। दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। युवक दो भाइयों में छोटा है। उसका बड़ा भाई महाराष्ट्र के पुणे में नौकरी करता है। युवक की भाभी इन दिनों मायके गई थी। शुक्रवार की रात में युवक के माता-पिता भोजन करने के बाद गोशाला में साने चले गए। घर में महिला और युवक ही मौजूद थे। रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। देर रात तकरीबन 11:15 बजे युवक कमरे में गहरी नींद सो गया। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने उसके बिस्तर पर और आसपास कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी और खुद कमरे से बाहर निकल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बाप-चाचा ने की हैवानियत की हदें पार, 14 साल की किशोरी से किया रेप

युवक को जब आग लगने की जानकारी हुई तो कमरे में बनी दुछत्ती पर चढ़कर खिड़की के रास्ते नीचे कूद गया। हालांकि तब तक उसके कपड़ों में आग पकड़ ली थी। कपड़ों में लगी आग बुझाने की कोशिश के साथ ही उसने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने उसके कपड़ों में लगी आग बुझाई और डायल 112 व 108 एंबुलेंस को फोन कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे सदर अस्पताल बस्ती पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में घायल युवक की मां ने थाने पर तहरीर दी है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपित महिला फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बाप-चाचा ने की हैवानियत की हदें पार, 14 साल की किशोरी से किया रेप

प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जलाई युवती की आठ दिन बाद मौत

उधर, बुलंदशहर में प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में प्रेमी द्वारा पेट्रोल डालकर जलाई गई युवती की आठ दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती ने दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने प्रेमी की मां, भाई और दो बहनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। साथ ही आरोपियों के एनबीडब्ल्यू वारंट जारी हो गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।