girl was lured into a sugarcane field making a reel her hands tied behind her back with a rope and the she murdered रील बनाने के बहाने लड़की को गन्ने के खेत में बुलाया, दोनों हाथ पीछे कर रस्सी से बांधे; खौफनाक कांड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

रील बनाने के बहाने लड़की को गन्ने के खेत में बुलाया, दोनों हाथ पीछे कर रस्सी से बांधे; खौफनाक कांड

अशोक कुमार की 20 साल की बेटी शीला बीते 29 मार्च को दोपहर शौच के लिए घर से निकली थी लेकिन वह वापस नहीं आई। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो सोमवार को देहात कोतवाली में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरुवार को घर से लगभग 3 सौ मीटर की दूरी पर एक गन्ने के खेत में उसका शव मिला।

Sat, 4 April 2026 06:04 PMAjay Singh संवाददाता, गोंडा
share
रील बनाने के बहाने लड़की को गन्ने के खेत में बुलाया, दोनों हाथ पीछे कर रस्सी से बांधे; खौफनाक कांड

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा के कोतवाली देहात के भीटी भदवल गांव में हुई युवती की हत्या के मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बिहार प्रांत के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आला कत्ल चाकू भी बरामद किया है। बताया जाता है कि रील बनाने का झांसा देकर आरोपी ने युवती को गन्ने के खेत में बुलाया। दोनों हाथ पीछे करके रस्सी से बांध दिए और फिर चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।

भीटी भदवल गांव निवासी अशोक कुमार की बीस वर्षीय बेटी शीला बीते 29 मार्च को दोपहर शौच के लिए घर से निकली थी लेकिन वह वापस नहीं आई। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो सोमवार को देहात कोतवाली में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस और परिजन युवती की खोजबीन में जुटे थे कि गुरुवार को घर से लगभग 3 सौ मीटर की दूरी पर एक गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले; 60 जिलों के लिए अलर्ट

देखते ही देखते आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पर मौके पर एसपी भी पहुंचे और एसओजी सर्विलांस समेत चार टीमें लगाकर जल्द ही खुलासे के निर्देश दिए। शनिवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने मैनुअल एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी अरुण कुमार पुत्र बैजनाथ कुम्हार निवासी चौगाई थाना काराकाट गोड़ारी जिला रोहतास बिहार को रेलवे स्टेशन गोण्डा से सोनी गुमटी को जाने वाली रोड पर से गिरफ्तार कर लिया। उसके निशादेही पर घटना में प्रयोग की गई आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया है।

सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, साथ मिलकर बनाते थे रील्स

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि शीला से उसकी दोस्ती 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे, तभी से दोनों सम्पर्क में थे और वे कई बार मिल भी चुके थे। वह उससे प्यार करता था और सहयोग के रूप में शीला को उसने कई बार में करीब डेढ़ लाख रुपये नगद व ऑनलाइन माध्यम से दे चुका था। आखिरी बार नौ मार्च को उसने ऑनलाइन माध्यम से 11 हजार रुपये शीला को भेजे थे। इसके बाद भी शीला बार - बार पैसे की मांग कर रही थी। उसे शक था कि वह किसी अन्य लड़के से भी बातचीत करती है और उसको धोखा दे रही है। जिससे नाराज होकर उसने शीला को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और गन्ने के खेत में बुलाकर मौत के घाट उतार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में प्रिंसिपल और टीचर्स की भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, 3 सदस्यीय कमेटी बनी

हत्या करने के बाद पांच किमी दूर छिपाया चाकू

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अरुण ने भीटी भदवल में शीला की हत्या करने के बाद चाकू मौकाए वारदात से पांच किमी दूर च्यवनमुनि आश्रम के पास एक झाड़ी में ले जाकर छिपा दिया। इसके बाद फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक से 15 अप्रैल तक UP में चलेगा विशेष चेकिंग अभियान, पोर्टल से निगरानी का इंतजाम

खुलासे में रही इनकी भूमिका

खुलासे में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह थाना कोतवाली देहात, दरोगा गौरव सिंह तोमर प्रभारी एसओजी, सौरभ कुमार सिंह चौकी प्रभारी सालपुर, विजय बहादुर यादव, आनंद उपाध्याय, अक्षय कुमार चौधरी व शैलेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल संतोष प्रसाद और सिपाही जागेश्वर गौड़, संजय कुमार, मनोज यादव व कलीम अली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।