Empowering Women Nari Shakti Bandhan Act Conference Highlights Women s Leadership in Politics घर के साथ महिलाएं विधान सभा और लोकसभा भी संभालेंगी: प्रमिला, Fatehpur Hindi News - Hindustan
More

घर के साथ महिलाएं विधान सभा और लोकसभा भी संभालेंगी: प्रमिला

Fatehpur News - गुरुवार को भाजापा द्वारा आयोजित नारी शक्ति बंदन अधिनियम कार्यक्रम में कानपुर महानगर की महापौर प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि महिलाएं अब विधानसभा और लोकसभा में नेतृत्व करेंगी। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के लिए एक बड़ा कदम बताया। सम्मेलन में कई प्रमुख महिलाएं और नेता उपस्थित रहे।

Thu, 16 April 2026 11:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share
घर के साथ महिलाएं विधान सभा और लोकसभा भी संभालेंगी: प्रमिला

हथगाम। नगर के सिठौरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को भाजापा द्वारा आयोजित नारी शक्ति बंदन अधिनियम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईं कानपुर महानगर की महापौर प्रमिला पाण्डेय ने कहा कि अब महिलाएं घर के साथ साथ विधानसभा और लोकसभा भी सम्भालेंगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी के 60 साल बाद महिलाओं के हित के लिए सबसे बड़ा काम भाजपा ने किया है। अब हर क्षेत्र में महिलाएं नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम से अब महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में नेतृत्व करने का अवसर प्रदान होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं

सम्मेलन में उपस्थित पूर्व राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धून्नी सिंह ने कहा कि मातृ शक्ति को हर क्षेत्र में मार्गदर्शन निभाने का मौका प्रधानमंत्री ने दिया है। इस मौके पर सुशीला मौर्या, रिंकी जायसवाल, मनोजनी दीक्षित, निशा सिंह, किरण अग्निहोत्री, सीमा मिश्रा, आदि तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।नारी ही शक्ति, नारी से ही समाज: मोना शुक्लाविजयीपुर। ब्लाक परिसर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मोना शुक्ला ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आदित्य त्रिवेदी, कमला द्विवेदी, कमला बाजपेई, रेखा सरोज, बबुनी निषाद, रेखा पटेल आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं की सशक्त भागीदारी से ही सर्वांगीण विकास संभव
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिनियम महिलाओं के आत्मसम्मान और उज्जवल भविष्य की गारंटी : गुलाब देवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।