नारी शक्ति वंदन अधिनियम राष्ट्र निर्माण में महिलाओं को अहम भूमिका देने का संकल्प : केशव प्रसाद मौर्य
नोएडा, राजेश शर्मा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की महत्ता से संबंधित नारी शक्ति वंदन टाउनहॉल

नोएडा, राजेश शर्मा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम की महत्ता से संबंधित नारी शक्ति वंदन टाउनहॉल कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को सेक्टर-21ए स्थित इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल 33 प्रतिशत आरक्षण का विषय नहीं, बल्कि महिलाओं को नेतृत्व, निर्णय क्षमता और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका देने का संकल्प है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक मील का पत्थर है। दशकों से लंबित इस मांग को पूरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
अधिनियम सशक्त नारी, सशक्त भारत के मूल मंत्र को साकार करने के साथ ही महिलाओं को नई ऊर्जा और अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना साकार हो रही है। भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को आगे बढ़ाओ की दिशा में सतत् कार्य कर रही है, जिससे आज देश में महिलाओं की भागीदारी निर्णायक बन रही है।भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम) सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को केवल नारों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि इसे धरातल पर उतारा गया। यह अधिनियम आने वाले समय में देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा देगा और भारत के लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा।पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है। देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह अधिनियम उन्हें राजनीति में भी समान अवसर प्रदान करेगा। इस मौके पर भाजपा नोएडा के अध्यक्ष महेश चौहान, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बिमला बॉथम, सुषमा सिंह, प्रज्ञा पाठक शर्मा, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, पूनम सिंह, गिरिजा सिंह, मीनाक्षी चौहान, ऊषा रावत, शारदा चतुर्वेदी, आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन