BJP s Nari Shakti Vandan Campaign Empowers Women in Sultanpur महिलाओं के सम्मान और भागीदारी का नया युग : मीना चौबे, Sultanpur Hindi News - Hindustan
More

महिलाओं के सम्मान और भागीदारी का नया युग : मीना चौबे

Sultanpur News - सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत महिला सम्मेलन आयोजित किए गए। मीना चौबे ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के आत्मसम्मान और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करेगा। छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर अधिनियम का समर्थन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Thu, 16 April 2026 11:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share
महिलाओं के सम्मान और भागीदारी का नया युग : मीना चौबे

सुलतानपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत लंभुआ व कादीपुर विधानसभा क्षेत्रों में महिला सम्मेलन आयोजित किए गए। इसके साथ ही राणा प्रताप एवं गणपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति दीवार एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी मीना चौबे ने लंभुआ ब्लाक सभागार व कादीपुर के कलान स्थित श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के आत्मसम्मान, सहभागिता और नेतृत्व को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि अधिनियम के लागू होने से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने निकाली भव्य स्कूटी

जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी मजबूत होगी और महिलाओं के नेतृत्व का स्वर्णिम द्वार खुलेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि नारी शक्ति समाज और राष्ट्र की आधारशिला है तथा आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत राणा प्रताप एवं गणपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला उपाध्यक्ष रामेन्द्र प्रताप सिंह राणा व डॉ प्रीति प्रकाश के संयोजन में छात्राओं ने नारी शक्ति के समर्थन में श्रंखला बनाई व हस्ताक्षर अभियान चलाया। बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर अधिनियम के समर्थन में अपनी सहमति जताई। भाजपा नारी शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिलाओं को जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में विधायक राजेश गौतम,विजय त्रिपाठी, आशीष सिंह रानू, डॉ वेद प्रकाश सिंह, रागिनी मिश्रा, विजय लक्ष्मी शुक्ला, कुंवर बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी वंदन अधिनियम से सशक्त होंगी महिलाएं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।