नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास न होने पर प्रदर्शन
Ghazipur News - खानपुर में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के लोकसभा में पारित न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता एकत्रित हुए और अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाई। पदाधिकारियों ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण कदम था।
खानपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के लोकसभा में पारित न होने के विरोध में रविवार को क्षेत्र के उचौरी बाजार में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता एकत्रित हुए और बिल पास न होने देने वालों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में शामिल भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के अधिकारों और उनके राजनीतिक सशक्तिकरण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन इसके पारित न होने से महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंची है।
कहा कि आज यह विरोध विरोध प्रदर्शन बिल न पास होने से पनपे आक्रोश को व्यक्त करने और अपना असंतोष सरकार तक दर्ज कराने के लिए किया गया है। प्रदर्शन में माधुरी मौर्या, सरस्वती पाठक, ममता, मंजू, चनरमी, सविता, ऊषा, बिन्दु, रीता, अचल सिंह, तरुण सिंह, मनीष सिंह, संतोष, तेज बहादुर सिंह, भीम बिन्द एवं बेचू बिन्द सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन