BJP Women s Morcha March in Supaul Supports Nari Shakti Vandan Act नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, Supaul Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च

सुपौल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक भव्य आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च दुर्गा मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः दुर्गा स्थान पहुंचा। महिला कार्यकर्ताओं ने इस अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम बताया।

Sun, 26 April 2026 01:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च

सुपौल, एक संवाददाता नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, सुपौल द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर से भव्य आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः दुर्गा स्थान पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती विनीता देवी की अध्यक्षता में किया गया। मार्च के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार नारे लगाए तथा लोकसभा में विपक्ष के विरोध को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च

आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नेताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, जिला प्रभारी अनुरंजन झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, जिला उपाध्यक्ष सीमा कुमारी कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष रूबी जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, कार्यालय मंत्री विमलेंद्र कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा, टुनी देवी, एवं ज्ञान बहादुर गुरुंग तथा जिला संयोजक सोशल मीडिया सुवेश राज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने की पदयात्रा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहरसा : नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष फैला रहा भ्रम: भाजपा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।