प्रतिबंधित पशुओं की किसी भी हाल में न हो कुर्बानी
Azamgarh News - दीदारगंज और फूलपुर में बकरीद के पर्व को शांति से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। फूलपुर सीओ किरनपाल सिंह ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाने और अपशिष्ट पदार्थों के दफनाने का निर्देश दिया। पुलिस 24 घंटे क्षेत्र में मौजूद रहेगी। सभी से शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की गई।

दीदारगंज/फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बकरीद के पर्व को शांति और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को दीदारगंज थाना और फूलपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। दीदारगंज थाना में आयोजित बैठक में फूलपुर सीओ किरनपाल सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हाल में न हो। उन्होंने अपशिष्ट पदार्थों को गड्ढा खोदकर दफन कराने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने की। फूलपुर कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी बैठक को संबोधित करते हुए सीओ किरनपाल सिंह ने कहा कि बकरीद के पर्व पर क्षेत्र में 24 घंटे पुलिस मौजूद रहेगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की। बैठक में डीके त्रिपाठी, अजीज अहमद, हेड मोहर्रिर निजामुद्दीन, दिनेश वर्मा अब्दुल रहमान, सब इंस्पेक्टर विजय सिंह गोंड, अभिषेक सिंह, मोहम्मद आरिफ,अब्दुर्रहमान आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन