Peace Committee Meeting Ensures Safe Muharram Celebration in Jamaniya निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे ताजिया जुलूस , Ghazipur Hindi News - Hindustan
More

निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे ताजिया जुलूस

Ghazipur News - जमानियां में मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ताजिया जुलूस के मार्ग, और आपसी भाईचारे पर चर्चा हुई। प्रशासन ने ताजिया की ऊंचाई सीमित रखने और जुलूस पूर्व निर्धारित रास्तों से निकालने का आश्वासन दिया।

Mon, 15 June 2026 10:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share
निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे ताजिया जुलूस

जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। मोहर्रम को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, ताजियेदारों, अखाड़ा कमेटी के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने कहा कि मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस केवल पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे। किसी भी नई परंपरा या मार्ग परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने सुरक्षा के मद्देनजर ताजियों की ऊंचाई निर्धारित सीमा के भीतर रखने की अपील की, ताकि बिजली के तारों से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुहर्रम पर नई परंपरा नहीं होगी स्वीकार, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रहेगी नजर

पालिका सदस्य एवं ताजियेदार आसीम खान ने बताया कि क्षेत्र में 50 से अधिक ताजिए वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार ही निकाले जाते हैं और आयोजन में स्वयंसेवक भी तैनात रहते हैं। वहीं अखाड़ा कमेटी के खलीफा निशात खान वारसी उर्फ प्रिंस ने मोहर्रम मार्ग पर लटकते बिजली के तारों और दुकानों के सामने लगे तिरपाल हटवाने की मांग उठाई। साथ ही दसवीं मोहर्रम की रात विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने की भी मांग की गई। एसडीएम मनोज कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने आश्वासन दिया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। बैठक में आरिफ खान, हयात खान वारसी, अकिल अजहर, सय्यद हुसैन राइन, इरशाद सलमानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र नहीं, विवाद पर कड़ी कार्रवाई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।