Ballia Administration Prepares for Peaceful Muharram Celebration मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र नहीं, विवाद पर कड़ी कार्रवाई, Balia Hindi News - Hindustan
More

मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र नहीं, विवाद पर कड़ी कार्रवाई

Balia News - 0 पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को डीएम-एसपी ने दिए निर्देशनिर्देशित किया कि ताजिया की ऊंचाई पहले के वर्षों की अपेक्षा कम रखें। जहां-जहां ताजिया का निर

Mon, 15 June 2026 10:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share
मोहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र नहीं, विवाद पर कड़ी कार्रवाई

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। 26 जून को मोहर्रम पर्व सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि ताजिया की ऊंचाई पहले के वर्षों की अपेक्षा कम रखें। जहां-जहां ताजिया का निर्माण हो रहा है, उन स्थलों का पहले ही निरीक्षण कर लें तथा ताजिया जुलूस निकालने के संबंध में आयोजकों से लिखित अनुमति और विवरण प्राप्त कर लें। स्पष्ट निर्देश दिए कि ताजिया जुलूस में कोई भी व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र लेकर नहीं चलेगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य पार्षद ने सौंपा ज्ञापन

बैठक में बिजली विभाग को निर्देश

जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि जुलूस मार्गों पर लटके हुए तथा जर्जर विद्युत तारों को तत्काल दुरुस्त करा लें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। बैठक के दौरान रामपुर उदयभान वार्ड संख्या-13 में विद्युत पोल के पास तार होने की शिकायत पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही शिया मस्जिद और रेलवे स्टेशन रोड के आसपास लटके जर्जर तारों को भी जल्द ठीक कराने को कहा। नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया कि शहर में ताजिया जुलूस के प्रस्तावित मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल कराएं, जिससे जुलूस के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मोहर्रम से पूर्व शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुहर्रम पर नई परंपरा नहीं होगी स्वीकार, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रहेगी नजर

एसपी द्वारा सुरक्षा निर्देश

एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि मोहर्रम जुलूस को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं भी माहौल खराब करने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर लें। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार, एसडीएम सदर, सभी एसओ आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।