Peace Committee Meeting to Ensure Harmony During Muharram Celebrations मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील, Auraiya Hindi News - Hindustan
More

मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Auraiya News - अजीतमल में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया ने की। इसमें जुलूस, सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन पर चर्चा की गई। सभी को भाईचारा और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।

Mon, 15 June 2026 05:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरैया
share
मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

अजीतमल, संवाददाता। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने की। बैठक में मोहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं यातायात प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। उपजिलाधिकारी ने सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। वहीं प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तय रास्तों पर ही निकलेगा मोहर्रम का जुलूस

बैठक में धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम में माहौल बिगाड़ने पर की जाएगी कार्रवाई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम पर खलल डालने वालों पर होंगी करवाई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।