12 वर्ष पूर्ण होने पर बताई सरकार की उपलब्धियां
Ghazipur News - गाजीपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंवाद किया। उन्होंने सुशासन, विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने गरीबों, किसानों और महिलाओं के उत्थान हेतु जनहितकारी योजनाएं लागू की हैं।

गाजीपुर। प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जहूराबाद क्षेत्र में जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने सुशासन, विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह, जितेन्द्र नाथ पांडेय, मयंक राय, शशि प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्र ने जंगीपुर विधानसभा के तरछा और धनेशपुर में वरिष्ठ व प्रबुद्ध जनों से भेंटकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से परिचित कराया और कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्रभान राजभर, मनोज भारती,रमेश मिश्रा, बहादुर राजभर, सुनील यादव, और मनोज राजभर आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन