Rajiv Pratap Rudy Celebrates 12 Years of Modi Government Achievements मोदी सरकार के 12 वर्ष, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय :रूडी, Chapra Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार के 12 वर्ष, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय :रूडी

सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों को विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने सरकार की योजनाओं से गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा में हुए कार्यों को रेखांकित किया। बिहार को मिले आर्थिक लाभ और विकास परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

Fri, 12 June 2026 09:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share
मोदी सरकार के 12 वर्ष,  सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय :रूडी

छपरा । सारण के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर इसे भारत के विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा का स्वर्णिम काल बताया। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो देशवासियों के उनके प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री ने पिछले 12 वर्षों में शासन को जनसेवा का माध्यम बनाया है: रेखा गुप्ता

सरकारी योजनाएं और उपलब्धियां

रूडी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उनके अनुसार 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, 81 करोड़ नागरिकों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने और 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के आवास देने जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियां देश के विकास मॉडल की सफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, डिजिटल इंडिया, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी), स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने भारत को नई वैश्विक पहचान दिलाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदलते भारत को दुनिया देख रही; मोदी सरकार के 12 साल होने पर CM योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

बिहार का विकास

बिहार के विकास का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य को ₹9.23 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता और ₹1.25 लाख करोड़ के विशेष पैकेज का लाभ मिला है। रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और विमानन क्षेत्र में हुए बड़े निवेशों ने बिहार के विकास को नई गति प्रदान की है। सारण में चल रही व प्रस्तावित विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए रूडी ने कहा कि बाकरपुर-डुमरिया घाट फोरलेन सड़क, गंगा-अम्बिका भवानी पथ, गंगा नदी पर प्रस्तावित छह लेन पुल, हरिहरनाथ कॉरिडोर और सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएँ क्षेत्र को विकास, पर्यटन, उद्योग और बेहतर संपर्क का नया केंद्र बनाएंगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आत्मगौरव के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण, नई संसद भवन, नई शिक्षा नीति और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। सांसद रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व सेवा से सुशासन, संकल्प से सिद्धि और विकास से विश्वास की यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकसित भारत का संकल्प आज 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प बन चुका है और आने वाले वर्षों में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी भूमिका को और अधिक मजबूत करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष के उपलक्ष्य में क्षेत्र भ्रमण करते हुए सांसद ने चेगौना धाम में लगाया पौधा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।