Ghazipur Heatwave Temperature Surpasses 42 C Residents Struggle with Power Cuts and Dehydration पुरवा हवा से बढ़ी उमस, बिजली कटौती ने किया परेशान, Ghazipur Hindi News - Hindustan
More

पुरवा हवा से बढ़ी उमस, बिजली कटौती ने किया परेशान

Ghazipur News - गाजीपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, रविवार को तापमान 42 डिग्री से ऊपर चला गया। उमस और बिजली कटौती ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। अस्पतालों में लू और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और पानी पीने की सलाह दी है।

Sun, 26 April 2026 11:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुर
share
पुरवा हवा से बढ़ी उमस, बिजली कटौती ने किया परेशान

गाजीपुर, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को लगातार तीसरे दिन पारा 42 डिग्री पार रहा। चिलचिलाती धूप और घर व दफ्तरों के अंदर उमस ने लोगों का चैन छीन लिया। पंखे व कूलर के सामने बैठे रहने पर भी पसीना नहीं सूखा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ऊपर से मनमानी बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। प्रचंड गर्मी के कारण लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तपती धूप और लू से जनजीवन बेहाल

जो लोग बाहर निकलते भी हैं, वे सिर और शरीर को ढककर ही निकल रहे हैं। बाजारों में भीड़ कम होने से व्यापारियों पर भी असर पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर बनी हुई है, जहां बिजली कटौती और पानी की कमी ने लोगों की दिक्कतों को दोगुना कर दिया है। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में लू, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने सतर्कता के निर्देश तो जारी किए गए हैं, लेकिन राहत के पर्याप्त इंतजाम नहीं हो पाने से आमजन परेशान हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कड़ी धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के बीच दोपहर में सन्नाटे में डूब रहा शहर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सारे रिकॉर्ड टूटे, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।