Heavy vehicles banned on Ghaghra Bridge, will closed for 2 months from 15 April घाघरा पुल पर इन वाहनों के जाने पर लगी रोक, अप्रैल में इस डेट से शुरू होगी मरम्मत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घाघरा पुल पर इन वाहनों के जाने पर लगी रोक, अप्रैल में इस डेट से शुरू होगी मरम्मत

लखनऊ से बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जाने वालों के लिए घाघरा पुल निर्माण को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है। घाघरा पुल 15 अप्रैल से दो महीने के लिए बंद होगा। हालांकि भारी वाहन पर अब रोक लग गई है।

Tue, 10 March 2026 02:58 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
घाघरा पुल पर इन वाहनों के जाने पर लगी रोक, अप्रैल में इस डेट से शुरू होगी मरम्मत

लखनऊ से बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जाने वालों के लिए घाघरा पुल निर्माण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। देवीपाटन मंडल के साथ कई जिलों की लाइफ लाइन माने जाने वाले घाघरा नदी पर संजय सेतु की मरम्मत के दौरान 15 अप्रैल से 15 जून तक दो माह तक बंद रहेगा। जर्जर संजय सेतु से गुजरने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। फिलहाल हल्के वाहनों के दो लेन का पैंटून पुल का निर्माण चल रहा है। एनएचएआई अफसरों ने गोंडा, बाराबंकी, बहराइच, अयोध्या और सीतापुर के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें आगामी 15 अप्रैल से 15 जून तक पुल की मरम्मत की बात कही गई है। साथ ही पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए तत्काल भारी वाहनों का रूट डायवर्ट करने का अनुरोध किया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले से भरी वाहनों का रूट डायवर्ट किया जा रहा है।

डीएम को भेजे गए पत्र में पांच वैकल्पिक मार्ग का भी जिक्र किया गया। इसमें बहराइच से चहलारीघाट होते हुए लखनऊ, श्रावस्ती से वाया बहराइच चहलारीघाट होते हुए लखनऊ, गोंडा से नवाबगंज होते हुए लखनऊ, गोंडा से नवाबगंज होते हुए लखनऊ, गोंडा से नवाबगंज होते हुए लखनऊ, गोंडा से नवाबगंज अयोध्या होते हुए लखनऊ तथा गोंडा से परसपुर, बेलसर से रौनहीं होते हुए वाहनों को गुजारने की बात कही गई है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि पैंटून पुल का निर्माण होने के चलते इस प्रस्ताव पर एनओसी दी जाएगी।

पीडब्ल्यूडी अफसरों के मुताबिक संजय सेतु पर पैंटून पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसपर छह करोड़ 28 लाख रुपये की लागत को मंजूरी दी गई है। एनएचएआई अफसरों के मुताबिक पुल के मरम्मत पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ से बहराइच-गोंडा जाने वाले जान लें, घाघरा पुल पर बड़े वाहन पर रोक

जर्जर हो चुका है संजय सेतु:

देवीपाटन मंडल समेत अन्य जिलों की लाइफलाइन माने जाने वाला संजय सेतु करीब 42 वर्ष पुराना है। इसकी हालत लंबे समय से चिंताजनक बनी हुई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई ) ने करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से सेतु की मरम्मत की कार्ययोजना बनाई है। इसके लिए दो माह तक पुल को बंद किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इसके बाद ही रजिस्ट्री, योगी कैबिनेट में 27 से अधिक प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
ये भी पढ़ें:6 माह की सैलरी से अधिक पैसा शेयर में लगाने पर…, योगी कैबिनेट में होगा फैसला
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।