UP Devipatan Division Thousands consumers identified; electricity connections will be disconnected if dues are not paid यूपी के इस मंडल में हजारों उपभोक्ता चिह्नित, एक दिन का समय, बकाया जमा नहीं किया तो कटेगी बिजली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस मंडल में हजारों उपभोक्ता चिह्नित, एक दिन का समय, बकाया जमा नहीं किया तो कटेगी बिजली

यूपी के देवीपाटन मंडल में हजारों उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं। तय समय के भीतर बकाया जमा नहीं किया। अब अंतिम तिथि में महज एक दिन बचे हैं और अदायगी न होने पर कनेक्शन काटे जाएंगे।

Mon, 30 March 2026 03:59 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस मंडल में हजारों उपभोक्ता चिह्नित, एक दिन का समय, बकाया जमा नहीं किया तो कटेगी बिजली

UP News: बिजली बिल राहत योजना में लापरवाही अब हजारों उपभोक्ताओं पर भारी पड़ने जा रही है। उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल में ऐसे करीब 28 हजार उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने योजना में पंजीकरण तो करा लिया, लेकिन तय समय के भीतर बकाया जमा नहीं किया। अब अंतिम तिथि में महज एक दिन बचे हैं और अदायगी न होने पर कनेक्शन कटने की कार्रवाई तय मानी जा रही है।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंडल में कुल 61,736 उपभोक्ता अभी भी अनपेड श्रेणी में हैं, जबकि 26,271 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने दो हजार रुपये जमाकर योजना में रजिस्ट्रेशन तो कराया, लेकिन शेष बकाया अदा नहीं किया। कुल मिलाकर 88,007 उपभोक्ता भुगतान में पीछे हैं। विभाग ने साफ कर दिया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो पंजीकरण शुल्क जब्त कर लिया जाएगा और पूरा बकाया ब्याज सहित वसूला जाएगा। गौरतलब है कि बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में नेगेटिव बैलेंस में कटी बिजली के बाद क्यों रिचार्ज नहीं? घर-घर अभियान शुरू

मूल बिल पर छूट के साथ-साथ ब्याज पर सौ फीसदी छूट का प्रावधान था

योजना में मूल बिल पर छूट के साथ-साथ ब्याज पर सौ फीसदी छूट का प्रावधान था। मात्र दो हजार रुपये जमा कर उपभोक्ताओं को 30 दिन के भीतर शेष राशि जमा करने का मौका दिया गया था। इस योजना का लाभ उठाते हुए 2,86,042 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और लाखों रुपये की छूट हासिल की। लेकिन बड़ी संख्या में लोग अंतिम भुगतान करने में पीछे रह गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रकरण में जिन पर शक, उन्हीं को टेस्ट मीटरों का जिम्मा

कनेक्शन काटे जाएंगे और आरसी जारी कर वसूली की जाएगी

मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ का कहना है कि उन्होने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे उपभोक्ताओं को टेलीफोन और डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से जागरूक करें। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि समय रहते भुगतान न करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे और आरसी जारी कर तहसील के माध्यम से वसूली की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अंतिम दिन का लाभ उठाते अदायगी करें, ताकि योजना में राहत का फायदा मिल सके। यह लापरवाही उन्हें अंधेरे में धकेल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीतापुर में मंदिर के बाद अब 12 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, सड़क बनी छावनी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।