42.5 डिग्री रहा बुधवार का तापमान, गर्मी से लोग बेहाल
Gauriganj News - 42.5 डिग्री रहा बुधवार का तापमान, गर्मी से लोग बेहाल 42.5 डिग्री रहा बुधवार का गर्मी से लोग बेहाल42.5 डिग्री रहा बुधवार का गर्मी से लोग बेहाल42.5 डिग्

अमेठी। जनपद में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह से ही तेज धूप के चलते पारा तेजी से चढ़ने लगा और दोपहर होते-होते हालात और भी गंभीर हो गए। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं यानी लू के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अत्यधिक गर्मी के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। जबकि अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में भी आम दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ देखने को मिली।
गर्मी के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले मजदूरों को उठानी पड़ी।अस्पतालों में बढ़े लू व डायरिया से पीड़ित मरीज: कड़ाके की धूप और गर्मी से लोगों की सेहत खराब हो रही है। लोग ज्वर, डायरिया, लू व सर्दी खांसी से ग्रसित हो रहे हैं।बुधवार को सीएचसी अमेठी में 460 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें अधिकांश धूप और गर्मी से पीड़ित थे। चिकित्साधिकारी डा. आलोक तिवारी ने बताया कि इस समय डायरिया, बुखार और जुकाम के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। हीटवेब से बचाव की विशेष व्यवस्था:तापमान में बढ़ोतरी देखते हुए हीट वेव से बचाव के लिए सीएचसी संग्रामपुर में विशेष व्यवस्था की गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए 6 से 10 बेड हवादार व ठंडे कमरे की व्यवस्था की गई है। लू के मरीजों के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर चिकित्सक व स्वास्थ्य टीम तैनात रहेगी। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस घोल, आई फ्लूड अर्थात जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था की गई है। मरीजों को ठंडा पानी व एम्बुलेंस की व्यवस्था भी है। गर्मी से बचने के लिए बरतें सावधानी: डाक्टरों ने बताया कि मरीज के शरीर के तापमान को जल्दी कम करने के लिए शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियां या बर्फ़ का उपयोग करना लाभकारी होता है। लोगों को बहुत जरूरी काम होने पर घर से बाहर छाता लगाकर, सिर पर गमछा या कपड़ा रखकर निकलना चाहिए। गर्मी में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना जरूरी है। शरीर को ठीक रखने के लिए ग्लूकोज का सेवन भी किया जा सकता है। छोटे बच्चों को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिलने के फिलहाल कोई संकेत नहीं हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की जरूरत है। अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी: भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने परेशानी बढा दी है। शुकुल बाजार संवाद के अनुसार मंगलवार की सुबह दस बजे गुल हुई बिजली रात नौ बजे बहाल हुई। करीब 11 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती से कस्बा एवं उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है। कभी पूरे दिन तो कभी पूरी रात सप्लाई नहीं मिल पा रही है। बिजली सप्लाई मिलती भी है तो एक घंटे में कट जाती है। इससे लोगों को रात में मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ता है। उमस भरी गर्मी में महज 6 से 7 घंटे ही बिजली मिल रही है। बोले अवर अभियंता: अवर अभियंता विद्युत सद्दाम हुसैन ने बताया कि उपकेंद्र को जितनी आपूर्ति मिलती है निर्धारित रोस्टर के अनुसार क्षेत्र में आपूर्ति दी जा रही है। 24 किलोमीटर लंबे एचटी लाइन के कारण आंतरिक समस्या से भी जूझना पड़ता है। जिससे सप्लाई बाधित हो जाती है। उसके बाद आपातकालीन कटौती हो जाती है। बावजूद इसके आपूर्ति बेहतर करने की कोशिश की जा रही है।पेयजल के लिए बढ़ी परेशानी: उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती के चलते लोगों को पेयजल के लिए भी परेशानी हो गई है। सुबह-दोपहर-शाम बिजली कटौती से लोगों के समरसिबल व टुल्लू पंप नहीं चल पाते। मजबूरी में लोग हैंडपंप का सहारा लेने का प्रयास करते हैं। लेकिन वाटर लेवल लगातार नीचे जा रहा है। जिससे हैंडपंप भी जवाब दे रहे हैं। आरओ का पानी सप्लाई करने वाले लोग भी बिजली न मिलने से समय से सप्लाई नहीं कर पा रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन