Severe Heatwave Hits Siwan Temperature Soars to 42 C Residents Struggle भीषण लू चलने से घर से निकलना मुश्किल, Siwan Hindi News - Hindustan
More

भीषण लू चलने से घर से निकलना मुश्किल

सीवान में मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को परेशान कर दिया है। तेज धूप और गर्म हवाओं से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी में लोग ठंडे पानी और हल्के भोजन की तलाश में हैं। स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की जा रही है क्योंकि बच्चे गर्मी से प्रभावित हो रहे हैं।

Wed, 22 April 2026 12:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share
भीषण लू चलने से घर से निकलना मुश्किल

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिला में मौसम के बदलते रुख ने परेशानी खड़ी करनी शुरू कर दी है। चिलचिलाती तेज धूप व गर्म हवाओं के थपेड़े से शरीर से पसीना टपकने लगा है। सूर्य देव के आग उगलने से लोगों की दिनचार्या अस्त-व्यस्त हो गई है। भीषण गर्मी के कारण आम से लेकर खास तक परेशान हैं। क्या इंसान व क्या पशु-पक्षी सबके लिए दिन काटना मुश्किल हो गया है। इस मौसम में गले को तर रखने के लिए ठंडा पानी इस समय सबकी बड़ी जरूरत बन गई है। मौसम का जो रूख दिख रहा है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है, उल्टे तापमान में और वृद्धि की संभावना ही जताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा पहुंचा 41, घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

एक तरह से अप्रैल माह समाप्त होने को है, मई, जून व जुलाई अभी बाकी है। ऐसे में अप्रैल की गर्मी को देखते हुए यह अंदाजा लगाना मुश्किल दिख रहा कि आने वाले दिनों में गर्मी से लोगों का हाल कितना अधिक बुरा होने वाला है। जिले में भीषण गर्मी व गर्म पछुआ हवाओं ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम का मिजाज यह रहा कि तापमान 42°डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप, पसीने व बिजली की भारी कटौती से लोग अभी से ही त्राहिमाम करना शुरू कर दिए हैं। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लगातार चल रही गर्म पछुआ हवाएं लू जैसी स्थिति पैदा कर रही हैं। इस कारण से बदन झुलस रहा है। सिर पर दुपट्टा व गमछा बांध निकल रहे घर से स्कूल-कॉलेज जाने वाले युवक-युवतियां हो या हाट-बाजार निकले लोग धूप से बचने के लिए सिर व चेहरे को दुपट्टा व गमछा से ढककर घर से बाहर निकल रहे हैं। घर से बाहर निकलने पर प्यास लगने की स्थिति में सही से ठंडा पानी नहीं मिल रहा। धूप व गर्मी के बीच दुकान से फ्रिज का ठंडा पानी हो या शिल्ड बोतल पानी या कोल्ड ड्रिंक वह गले को पकड़ ले रहा है। ऐसे में लोग गर्मी से बचाव व गले को तर रखने के लिए सत्तू का पेय के साथ ही कच्चे आम की शर्बत को पीना अधिक फायदेमंद समझ रहे हैं। इधर, गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी की सुराही व घड़े की मांग बढ़ गई है। शहर के मेहिया कुम्हार टोली, राजेन्द्र पथ, डीएवी मोड़ के समीप व फतेहपुर बाईपास में लोग कुम्हारों के यहां मिट्टी की सुराही व घड़ा खरीदने पहुंच रहे हैं। गर्मी में फ्रिज व शिल्ड जार से ठंडा पानी मिलने के बावजूद कई सारे लोग घड़ा व सुराही के ठंडा पानी को पीना अधिक फायदेमंद मान रहे हैं। तापमान में वृद्धि को देखते हुए स्कूल संचालन का समय बदलने की मांग मॉनिंग स्कूल होने के बावजूद पूर्वाहृ 12 बजे के बाद छुट्टी का समय निर्धारित होने से सबसे अधिक समस्या निजी व प्रारंम्भिक स्कूल के बच्चों के साथ ही आंगनबड़ी केन्द्र के बच्चों को हो रही है। जिले में तापमान में अत्यधिक वृद्धि को देखते हुए अभिभावक अब सभी निजी व सरकारी विद्यालय, प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों में वर्ग संचालन का समय पूर्वाहृ साढ़े 11 बजे तक करने की मांग कर रहे हैं। मौसम के जानकारों के अनुसार, भीषण गर्मी में हर उम्र के लोगों को अपना बचाव करने की जरूरत है। विशेषकर छोटे व बुजुर्गों को धूप से बचने की सबसे अधिक जरूरत है। कारण कि तीखी धूप व उमस भरी गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, सिरदर्द व हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। उपर से दिन भर में कई बार बिजली कटौती ने गर्मी के दिनों में लोगों की परेशानी को और अधिक बढ़ा दिया है। भीषण गर्मी में दिन-रात की बिजली कटौती से दिनचर्या अव्यवस्थित होकर रह गई है। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की दिनचर्या को मुसिबत में डाल दिया है। इधर, मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक घरों के अंदर रहने व अधिक से अधिक तरल पदार्थ पीने की सलाह दी है। भीषण लू से बचाव को लेकर क्या करें - सबसे पहले, दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। यह समय लू का सबसे खतरनाक होता है। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो सिर पर गमछा, टोपी या छाता जरूर रखें। - शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगे। साथ ही ORS घोल, नींबू पानी, छाछ, लस्सी और नारियल पानी का सेवन करें। ज्यादा तला-भुना और भारी भोजन से बचें, हल्का और तरल आहार लें। - ढीले, हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें, जिससे शरीर को ठंडक मिल सके। धूप में निकलते समय सनग्लास और सनस्क्रीन का भी उपयोग कर सकते हैं। - घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे, कूलर या पंखे का इस्तेमाल करें। खिड़कियों को दिन में बंद और शाम को खुला रखें ताकि गर्म हवा अंदर न आए। - यदि किसी को चक्कर आना, सिर दर्द, तेज बुखार, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत छांव में लाएं, ठंडा पानी पिलाएं और जरूरत पड़े तो डॉक्टर से संपर्क करें। - खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि वे लू के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिलचिलाती धूप में निकलना कठिन, धूल भरी हवा से परेशानी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के दक्षिण में लू की चेतावनी, तापमान 40 के पार; जानिए बारिश कब देगी राहत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।