Gangsters stopped bus full of wedding guests and killed groom uncle by throwing off bridge दबंगों ने बारातियों से भरी बस को रोका, दूल्हे के चाचा को पुल से फेंक कर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दबंगों ने बारातियों से भरी बस को रोका, दूल्हे के चाचा को पुल से फेंक कर मार डाला

झांसी में बस चालक से विवाद के बाद बाइक सवार चार दबंगों ने एक दूल्हे के चाचा को लात मार पुल से नीचे नहर में फेंक दिया। डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Tue, 21 April 2026 09:45 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, झांसी
share
दबंगों ने बारातियों से भरी बस को रोका, दूल्हे के चाचा को पुल से फेंक कर मार डाला

यूपी के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि सोमवार देर रात बस चालक से विवाद के बाद बाइक सवार चार दबंगों ने दूल्हे के चाचा को लात मार पुल से नीचे नहर में फेंक दिया। डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दूल्हे के चाचा पैर फिसलने की वजह से खुद ही पुल से नीचे जा गिरे और पानी में डूबने से जान चली गई।

दतिया (मप्र) के थाना दुरसड़ के गांव बसवाहा के रहने वाले 55 वर्षीय कोमल सिंह सोमवार की रात भतीजे की बारात में बड़ागांव के बराठा से ललितपुर के कंधारी कला थाना पूराकला ब्लॉक तालबेहट बस से शामिल होने जा रहे थे। मृतक के बेटे रघुराज, मंगल और दूल्हे के भाई शिव कुमार ने आरोप लगाया कि सोमवार रात करीब 11 बजे सुकवा-ढुकवा पुल से बस गुजर रही थी। तभी बाइक पर सवार कुछ लोग आए और पुल से निकलने को लेकर चालक से बहस करने लगे। इसी दौरान कोमल सिंह बस से नीचे उतरे। तभी इन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और लात मार दी। इससे वह करीब 10-12 फीट नीचे अंधेरे में पानी में जा गिरे। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्म परिवर्तन पर परिवार ने पति-पत्नी को पहनाई जूतों की माला, घर से भी किया बेदखल

बारातियों ने किसी तरह उन्हें पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू, ब्रजेश सिंह, शिवजीत सिंह ने मौका-मुआयना किया। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि धक्का देकर नहर में गिराने की सूचना दी गई थी। जांच में सामने आया कि बाइक सवारों से बस चालक की कहासुनी हुई थी। तभी कोमल सिंह बस से नीचे उतरे और फिसलकर नीचे जा गिरे। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन बेटियों ने मां के साथ मिलकर पिता का गला घोंटा, नाले में शव फेंका शव
ये भी पढ़ें:विदाई के बाद दर्दनाक हादसा, सांड से टकराकर कार पलटी, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 घायल

एक तरफा प्रेम में सिरफिरे ने की युवती की चाकू से गोदकर हत्या

उधर, बिजनौर मे स्थित रामलीला के पास काशीराम कॉलोनी में मंगलवार शाम एक युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। भीड़ देखकर आरोपी ने खुद को मकान में बंद कर लिया, जिसे वहां पहुंची पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर थाने भेजा। पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और कार्रवाई के निर्देश दए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।