Rising Heat Leads to Increase in Patients with Cough Fever and Skin Diseases गर्मी के साथ ही मांडा में बढ़ने लगे पेट दर्द और चर्मरोग के मरीज, Gangapar Hindi News - Hindustan
More

गर्मी के साथ ही मांडा में बढ़ने लगे पेट दर्द और चर्मरोग के मरीज

Gangapar News - मांडा। तीखी धूप, भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सीएचसी सहित

Tue, 21 April 2026 03:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share
गर्मी के साथ ही मांडा में बढ़ने लगे पेट दर्द और चर्मरोग के मरीज

तीखी धूप, भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सीएचसी सहित क्षेत्र के प्राइवेट अस्पतालों में सर्दी, खांसी और वायरल बुखार के साथ ही पेट दर्द और चर्मरोग के मरीज भी बढ़ने शुरु हो गये हैं। पिछले एक सप्ताह से तीखी धूप ,तेज लू और गर्मी के चलते सीएचसी में सर्दी ,खांसी , बुखार के साथ ही अपच, पेट दर्द और चर्मरोग के मरीज भी सीएचसी में पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को मांडा सीएचसी के ओपीडी में मरीज देख रहे अधीक्षक डाक्टर अजीत सिंह ने जानकारी दी कि इन दिनों सीएचसी की कुल पांच ओपीडी मिलाकर औसत ढाई सौ से अधिक मरीजों का परीक्षण कर उनको जरुरत के अनुसार दवा, इंजेक्शन और ड्रिप दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शंकरगढ़ में संक्रमण के मरीज बढ़े

भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने लोगों से अपील की है कि खान पान में मिर्च मसाला और तले कढ़े भोजन से परहेज़ करें। सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक बेहद जरूरी होने पर ही सिर ढंककर घर से बाहर निकलें। हरी सब्जियों का अधिक से अधिक उपयोग करें। स्वच्छ और ठंडे पानी का प्रयोग करें। तकलीफ शुरु होते ही सीएचसी से संपर्क कर योग्य व प्रशिक्षित डाक्टरों से निःशुल्क इलाज करायें। झोलाछाप और अकुशल तथाकथित डाक्टरों के शरण में जाकर अपना धन, सेहत और समय न नष्ट करें। शुद्ध जल की कमी और साफ सफाई पर ध्यान न देने से चर्मरोग से परेशान मरीज भी सीएचसी पहुंच रहे हैं। सीएचसी के अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवों व भारतगंज कस्बे के प्राइवेट अस्पतालों में भी भीषण गर्मी के चलते मरीज बढ़ने लगे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी में यह बचाव करें तो मिलेगी राहत
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी के साथ ओपीडी में मरीजों की भरमार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।