शंकरगढ़ में संक्रमण के मरीज बढ़े
Gangapar News - शंकरगढ़। बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के बीच लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़
बढ़ते तापमान और बदलते मौसम के बीच लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में मंगलवार को सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द और दस्त के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। चिकित्सकों के अनुसार गर्मी बढ़ने के बावजूद लोग ठंडा पानी, बासी भोजन और असंतुलित खान-पान का सेवन कर रहे हैं। जिससे संक्रमण फैल रहा है। कई लोग धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी पी लेते हैं,जो सर्दी-जुकाम और बुखार का कारण बन रहा है। वहीं साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान न देने से दस्त और पेट संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं।सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ के अधीक्षक डॉ.अभिषेक सिंह ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ताजा और साफ भोजन करें, पानी उबालकर या फिल्टर करके पिएं,बाहर की खुली चीजों से परहेज करें और धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी न पिएं।उन्होंने यह भी सलाह दी कि शरीर में पानी की कमी न होने दें, नियमित रूप से हाथ धोएं और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।समय पर इलाज से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।लोगो से अपील की जाती है कि जागरूक रहें, खान-पान में सावधानी बरतें और मौसम के अनुसार दिनचर्या अपनाएं, ताकि बीमारियों से बचाव संभव हो सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन