गर्मी के साथ ओपीडी में मरीजों की भरमार
Gangapar News - मांडा। भीषण धूप, गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सीएचसी सहित क्षेत्र

भीषण धूप, गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सीएचसी सहित क्षेत्र के प्राइवेट अस्पतालों में सर्दी, खांसी और वायरल बुखार के साथ ही पेट दर्द के मरीज भी पहुंचने लगे हैं। कुछ मरीज चर्म रोग से भी परेशान होकर सीएचसी आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से तीखी धूप, तेज लू और गर्मी के चलते सीएचसी में सर्दी, खांसी, बुखार के साथ ही अपच और पेट दर्द व चर्मरोग के मरीज भी सीएचसी में पहुंचने लगे हैं। सोमवार को मांडा सीएचसी के ओपीडी में मरीज देख रहे अधीक्षक डा अजीत सिंह ने बताया कि इन दिनों सीएचसी की कुल पांच ओपीडी मिलाकर ढाई सौ मरीजों का परीक्षण कर उनको जरुरत के अनुसार दवा, इंजेक्शन और ड्रिप लगाई गई।
भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने लोगों से अपील की है कि खान पान में मिर्च मसाला और तले कढ़े भोजन से परहेज़ करें। सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक बेहद जरूरी होने पर ही सिर ढंककर घर से बाहर निकलें। हरी सब्जियों का अधिक से अधिक उपयोग करें। स्वच्छ और ठंडे पानी का प्रयोग करें। तकलीफ शुरु होते ही सीएचसी से संपर्क कर योग्य व प्रशिक्षित डाक्टरों से निःशुल्क इलाज करायें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन