गर्मी शुरू होते ही बढ़े बुखार के मरीज
Gangapar News - विकास खंड क्षेत्र उरुवा के रामनगर स्थित सीएचसी में तपती धूप और गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को ओपीडी में 234 मरीज देखे गए। चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी के कारण हर उम्र के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं।

विकास खंड क्षेत्र उरुवा के रामनगर स्थित सीएचसी में इन दिनों तपती धूप व गर्मी के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में 234 मरीज देखे गए थे। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दीपक तिवारी व डॉ.विजय प्रकाश त्यागी ने बताया कि इन दिनों बढ़ती गर्मी के कारण बुजुर्गों बच्चों सहित हर उम्र के मरीजों की संख्या में इजॉफा हुआ है। बढ़ती गर्मी में लोगों को चाहिए कि धूप में निकलने पर सिर ढंककर रखे,ताजा एवं सुपाच्य भोजन करें,खाली पेट न रहें। पानी पीते रहें। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी ने बताया कि अस्पताल की स्टॉक में अधिककतर दवाएं मौजूद हैं।
सभी मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं दी जा रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन