मौसम बदलते ही उल्टी-दस्त व वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ा
Gangapar News - नवाबगंज। मौसम में अचानक बदलाव और तेज धूप के कारण क्षेत्र में उल्टी-दस्त, बुखार, जुखाम,

मौसम में अचानक बदलाव और तेज धूप के कारण क्षेत्र में उल्टी-दस्त, बुखार, जुखाम, सिर दर्द व बदन दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कौड़िहार की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिससे अस्पताल परिसर में दिनभर भीड़भाड़ की स्थिति बनी रही। ओपीडी के दौरान अधीक्षक डॉ. अमरेश वर्मा ने मरीजों का परीक्षण करते हुए बताया कि इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव और लापरवाही के चलते लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खासकर उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
डॉ. वर्मा ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि फ्रिज में रखे ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। धूप से घर आने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, इसलिए सामान्य तापमान का पानी ही इस्तेमाल करें। उन्होंने यह भी कहा कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, और यदि निकलना जरूरी हो तो सिर को टोपी या गमछे से ढककर ही बाहर जाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन