मोहर्रम पर नई परंपरा की शुरुआत न करें
Gangapar News - करछना थाने में सोमवार को मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
Tue, 16 June 2026 03:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार

कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना थाने में सोमवार को मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता नायब तहसीलदार संध्या गोस्वामी और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम ने की।इसमें ताजियादारों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ ताजिया जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर चर्चा हुई। नई परंपरा शुरू न करने की अपील की गई। साथ ही आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।
ये भी पढ़ें:आपसी भाईचारे के साथ मनाएं पर्व
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन