Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsPeace Committee Meeting Held in Uttarwan Celebrating Muharram with Harmony
मोहर्रम में माहौल बिगाड़ने पर की जाएगी कार्रवाई
Gangapar News - सैदाबाद। बीते शनिवार की देर शाम उतराव थाने में हंडिया एसीपी की अगुवाई मे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्
Mon, 15 June 2026 04:43 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार

उतरांव थाने में हंडिया एसीपी की अगुवाई मे पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मोहर्रम मानने की अपील की गई है। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ताजियादारों, धर्मगुरुओं ने भाग लिया। अध्यक्षता कर रहे एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय ने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी सौहार्द और शांति का संदेश देता है। सभी नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन