आपसी भाईचारे के साथ मनाएं पर्व
Ghazipur News - मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को बहरियाबाद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्

सादात, हिन्दुस्तान संवाद। मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को बहरियाबाद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने की। उन्होंने ताजियेदारों और क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी और सभी जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों और समय के अनुसार ही निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।बैठक
में बहरियाबाद कस्बा, दरगाह, मलिकन गांव, पलिवार और देईपुर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित होने वाले ताजियों के चौक और जुलूस मार्गों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही जुलूस मार्गों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान मुन्तजिर इमाम, शहंशाह, शमीमुलवरा, सलीम अंसारी, अब्दुल खालिक अंसारी, हाजी फरीद, नेसार अहमद फैज, अबरार अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन