Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsAdministration Bans Open Sacrifice and Street Prayers for Bakrid
बकरीद की नमाज सड़कों पर नहीं होने देगा प्रशासन
Firozabad News - प्रशासन ने बकरीद पर सड़कों पर नमाज और खुले में बकरों की कुर्बानी पर प्रतिबंध लगा दिया है। सभी नमाजियों को सरकारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। नमाज ईदगाह और मस्जिदों में अदा की जाएगी। प्रशासन ने बकरीद की तैयारियों में जुटकर सख्ती से नियमों का पालन कराने का आश्वासन दिया है।
Mon, 25 May 2026 07:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद

इस बार प्रशासन बकरीद की नमाज सड़कों पर नहीं होने देगा। ना बकरीद पर खुले में बकरों की कुर्बानी होने दी जाएगी। प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि बकरीद पर सभी नमाजियों को सरकारी गाइडलाइन का पालन हर हाल में करना होगा। बकरीद पर नमाज ईदगाह के अलावा विभिन्न मस्जिदों में अदा की जाएगी। गाइड लाइन में स्पष्ट दिया है कि ईद की नमाज सड़कों पर नहीं होने दी जाएगी। खुले में कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी।इधर बकरीद को लेकर प्रशासन अपनी तैयारी करने में जुट गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि बकरीद पर सरकारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन