female teacher s husband confessed to a fight during sex the naked body was found on the bed शारीरिक संबंध बनाने के दौरान हुआ था झगड़ा, शिक्षिका के पति ने कबूला; बेड पर मिली थी नग्न लाश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शारीरिक संबंध बनाने के दौरान हुआ था झगड़ा, शिक्षिका के पति ने कबूला; बेड पर मिली थी नग्न लाश

परिजनों का आरोप है कि राहुल शराब पीने का आदी था। वह घर में आए दिन विवाद करता था। वह लगातार दहेज की मांग भी करने लगा था।  इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो जाती थी। रविवार को भी शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दोनों में झगड़ा हुआ। आरोप है राहुल ने पत्नी की हत्या कर दी। कमरा खुला छोड़ वह फरार हो गया।

Tue, 7 April 2026 08:22 PMAjay Singh संवाददाता, रामपुर
share
शारीरिक संबंध बनाने के दौरान हुआ था झगड़ा, शिक्षिका के पति ने कबूला; बेड पर मिली थी नग्न लाश

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की कालोनी में किराए के मकान में रहने वाली शिक्षिका की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि रविवार को शारीरिक संबंध बनाने के दौरान हुई कहासुनी के बाद उसने आपा खो दिया और गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह शव को बेड पर नग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गया था। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में फरार शिक्षिका के देवर की तलाश में जुट गई है।

मूल रूप से मेरठ के ततीना गांव निवासी राहुल अपनी पत्नी के साथ रामपुर में रहता था। पत्नी परिषदीय स्कूल में शिक्षिका थीं। उनका मायका मुजफ्फरनगर में है। परिजनों का आरोप है कि राहुल शराब पीने का आदी था, जिस कारण घर में आए दिन विवाद करता था। वह लगातार दहेज की मांग भी करने लगा था। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो जाती थी। रविवार को भी शारीरिक संबंध बनाने के दौरान भी ऐसा ही हुआ था। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी कमरा खुला छोड़ मौके से फरार हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नग्न अवस्था में बेड पर था शिक्षिका का शव, कमरे में झांकते ही दूधवाला रह गया सन्न

सोमवार की सुबह दूध देने आए व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी। उधर, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने समेत अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राहुल चौधरी और देवर गौरव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पति राहुल को जेल भेज दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि,देवर की तलाश जारी है।

सीओ सिटी को सौंपी गई केस की विवेचना

शिक्षिका की हत्या के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एसपी सोमेंद्र मीना ने इस केस की विवेचना सीओ सिटी जितेंद्र कुमार को सौंपी है। सीओ को जांच मिलने के बाद उन्होंने आरोपी पति से भी पूछताछ की है। उनकी तरफ से इस केस की जांच शुरू कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी को मिले 21 नए IAS अधिकारी, अलग-अलग जिलों में तैनाती; देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:योगी सरकार 25 लाख युवाओं को मुफ्त में देगी टैबलेट, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पास
ये भी पढ़ें:यूपी: चार्ज लेते ही SP शक्ति मोहन के ऐक्शन से मचा हड़कंप, एक थानेदार सस्पेंड

क्या बोली पुलिस

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि शिक्षिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया था। शिक्षिका के परिवार की तरफ से दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था। इसके आधार पर केस दर्ज किया गया था। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पति ने पूछताछ में बताया है कि शारीरिक संबंध बनाते समय गुस्से में आकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।