Female teacher fainted during census in Bijnor, died in hospital जनगणना के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरी महिला शिक्षामित्र, अस्पताल में दम तोड़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जनगणना के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरी महिला शिक्षामित्र, अस्पताल में दम तोड़ा

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जनगणना ड्यूटी के दौरान एक महिला शिक्षामित्र की अचानक बेहोश होने के बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह काम के अत्यधिक बोझ और ड्यूटी को लेकर मानसिक रूप से काफी परेशान थीं।

Thu, 4 June 2026 11:15 PMYogesh Yadav बिजनौर/चांदपुर, हिटी
share
जनगणना के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरी महिला शिक्षामित्र, अस्पताल में दम तोड़ा

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के गांव अकबरपुर तिगरी में सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनगणना की ड्यूटी में लगी एक महिला शिक्षामित्र अचानक जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों और शिक्षक संघ का आरोप है कि महिला सरकारी ड्यूटी के अत्यधिक काम और प्रशासनिक दबाव के कारण पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से मानसिक तनाव में चल रही थीं, जिसके चलते उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा और उनकी असमय जान चली गई। शिक्षामित्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पति के साथ घर-घर जाकर कर रही थीं सर्वे

अकबरपुर तिगरी गांव की रहने वाली अंजुम परवीन गांव के ही सरकारी कंपोजिट विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थीं। इन दिनों विभाग की ओर से उनकी ड्यूटी गांव में ही जनगणना कार्य के लिए लगाई गई थी। गुरुवार को अंजुम अपने पति मईनुद्दीन के साथ भीषण गर्मी और उमस के बीच गांव में घर-घर जाकर जनगणना का डेटा जुटा रही थीं। सर्वे के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिरकर अचेत हो गईं। बदहवास पति उन्हें तुरंत स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनकाउंटर में ढेर कमलेश चौधरी का शव गांव आते ही बवाल, पथराव, कई गाड़ियां तोड़ी

बकरीद के अगले दिन भी बिगड़ी थी तबीयत, संघ ने उठाए सवाल

शिक्षामित्र के पति मईनुद्दीन ने रोते हुए बताया कि हाल ही में बीती बकरीद के अगले दिन भी धूप में लगातार जनगणना कार्य करने के कारण अंजुम की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। आराम और इलाज के बाद वह ठीक हुई थीं और उन पर काम पूरा करने का भारी दबाव था। परिजनों ने गुरुवार शाम को ही गमगीन माहौल में अंजुम के शव का दफीना (अंतिम संस्कार) करा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में आंधी-तूफान का अलर्ट आते ही दहशत, मकान खाली कर भागने लगे लोग

मौत पर उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। संघ के जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह ने सीधे तौर पर विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले शिक्षामित्रों और शिक्षकों पर जनगणना के काम को जल्द से जल्द ऑनलाइन फीड करने और टारगेट पूरा करने का अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। इसी अत्यधिक काम के बोझ और मानसिक तनाव के कारण महिला शिक्षामित्र को हार्ट अटैक आया है। संघ ने पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे और नौकरी की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी की सदस्यता लेने से मना करने पर बवाल, डॉक्टर को पीटा, दी धमकी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।