Cockroach Janta Party Doctor beaten up and threatened with death for refusing to join cjp in mau कॉकरोच जनता पार्टी की सदस्यता लेने से मना करने पर बवाल, डॉक्टर को पीटा, जान से मारने की धमकी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कॉकरोच जनता पार्टी की सदस्यता लेने से मना करने पर बवाल, डॉक्टर को पीटा, जान से मारने की धमकी

यूपी के मऊ में कॉकरोच जनता पार्टी की सदस्यता लेने से मना करने पर बवाल हो गया। डॉक्टर को पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई है। सीएचसी के डॉक्टर ने स्टाफ के साथ घोसी कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Thu, 4 June 2026 10:05 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद
share
कॉकरोच जनता पार्टी की सदस्यता लेने से मना करने पर बवाल, डॉक्टर को पीटा, जान से मारने की धमकी

कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया के जरिए पूरी दुनिया में छा जाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी की सदस्यता को लेकर अब यूपी के मऊ में बवाल हो गया है। यहां घोसी कोतवाली के मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आए युवक ने अपने आप को कॉकरोच जनता पार्टी का पदाधिकारी बताते हुए डॉक्टर से सपोर्ट करने और सदस्यता लेने को कहा। मना कर दिया तो डॉक्टर के साथ मारपीट की गई। मारपीट में चिकित्सक घायल हो गए हैं।काफी सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना से आक्रोशित अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ कोतवाली पहुंच गए और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गाजीपुर जनपद के बरेसर थाना के अलावलपुर अफगा के मूल निवासी और कोतवाली के मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सरकारी चिकित्सक के रूप में तैनात डॉ.हरिश्चन्द्र जायसवाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि गुरुवार की सुबह 10 बजे वह अपने चेंबर में मरीज देख रहे थे। इसी दौरान केरमा महरूपुर निवासी रविशंकर यादव उनकी केबिन में पहुंचा और इसीजी जांच करने के लिए बोला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जयंत चौधरी का गन्ना किसानों पर नया दांव, नियंत्रण आदेश वापस कराने का दावा

जांच के बाद रिपोर्ट लेकर जब वह जाने लगा तो बोला कि मैं कॉकरोच जनता पार्टी का पदाधिकारी हूं। आप भी इसमें शामिल हो जाइए। डॉक्टर ने साफ मना कर दिया तो युवक आग बबूला हो गया। उसने चिकित्सक से मारपीट शुरू कर दी और पीटकर उन्हें घायल कर दिया। चैंबर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कमलेश चौधरी? 38 दिन पहले ही हुई थी शादी

आरोपी की तलाश

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि चिकित्सक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी घोसी डॉक्टर जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सक से मारपीट करने व सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त करने सहित सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में युवक पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में चुपके से महंगी हो गई बिजली, रोक के बाद भी पावर कारपोरेशन ने दिया झटका

आते ही सीजेपी ने मचाया है तहलका

सीजेपी ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया था। एक हफ्ते में ही इसके फॉलोवर की संख्या डेढ़ करोड़ को पार कर गई थी। भाजपा, कांग्रेस, सपा जैसी पार्टियों से भी ज्यादा फॉलोअर बनाकर खुद को बेरोजगारों और युवाओं वाली पार्टी बताया था। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके फिलहाल अमेरिका में रहते हैं और छह जून को भारत आकर नीट पेपर लीक और अन्य मुद्दों पर धरना प्रदर्शन करने वाले हैं। दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।