encounter mein dher kamlesh chaudhary ki body gaon aate hi bawal police par pathrav kar khdeda, force ka intjaar एनकाउंटर में ढेर कमलेश चौधरी का शव गांव आते ही बवाल, पथराव, गाड़ियां तोड़ी, सीओ समेत कई का सिर फटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एनकाउंटर में ढेर कमलेश चौधरी का शव गांव आते ही बवाल, पथराव, गाड़ियां तोड़ी, सीओ समेत कई का सिर फटा

गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे विनीत की हत्या में शामिल कमलेश चौधरी का शव गांव आते ही बवाल हो गया। पुलिस पर पथराव कर दिया गया और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पथराव में सीओ सिटी समेत कई लोगों के सिर फट गए।

Thu, 4 June 2026 10:46 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
एनकाउंटर में ढेर कमलेश चौधरी का शव गांव आते ही बवाल, पथराव, गाड़ियां तोड़ी, सीओ समेत कई का सिर फटा

गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे विनीत की हत्या में शामिल एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी का शव घर पहुंचते ही बवाल हो गया। कमलेश को पुलिस ने बुधवार की देर रात एनकाउंटर में मार गिराया था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पथराव कर पुलिस टीम को खदेड़ दिया। पथराव में सीओ सिटी समेत कई पुलिसकर्मियों के सिर फट गए। पुलिस की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक जमकर हंगामा किया। इसके बाद शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर घाट गए। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।

होटल बिंदु के मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय की शुक्रवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा देहाती गांव निवासी एक लाख रुपये के इनामी कमलेश चौधरी को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। गुरुवार को उसके शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम के बाद शाम परिजन शव लेकर गोड़ा देहाती गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कमलेश चौधरी? 38 दिन पहले ही हुई थी शादी

ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश दिखाई दिया। अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने के दौरान ग्रामीणों ने फुल्लनपुर क्रॉसिंग पर पिकअप से शव उतारकर जाम लगा दिया। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीण और आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से सीओ सिटी, शहर कोतवाल प्रमोद सिंह, सीओ के चालक शशिकांत पांडेय समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होटल मालिक के बेटे का हत्यारा कमलेश चौधरी एनकाउंटर में ढेर, स्वाट प्रभार भी घायल

ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। करीब डेढ़ घंटे तक अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद किसी तरह मामले को शांत कराया जा सका। अधिकारियों ने लोगों को मनाया और परिजन शव को लेकर गाजीपुर घाट अंतिम संस्कार के लिए गए। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ही कमलेश के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी की सदस्यता लेने से मना करने पर बवाल, डॉक्टर को पीटा, दी धमकी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।