Fed up with blackmailing young man kills married girlfriend शादीशुदा गर्लफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की हत्या, जंगल में फेंका शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादीशुदा गर्लफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की हत्या, जंगल में फेंका शव

श्रावस्ती में तीन मार्च को जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में मिली महिला के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद में महिला की हत्या की गई थी।

Thu, 5 March 2026 07:06 AMPawan Kumar Sharma वार्ता, संवाददाता
share
शादीशुदा गर्लफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की हत्या, जंगल में फेंका शव

Shravasti News: श्रावस्ती जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां में तीन मार्च को जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में मिली महिला के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बुधवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद में महिला की हत्या की गई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतका के पति संतोष मिश्रा की तहरीर पर थाना मल्हीपुर में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद आरोपी सूरज वर्मा निवासी भवनिया, थाना मल्हीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि 19 फरवरी 2026 को संतोष मिश्रा ने अपनी पत्नी आंचल मिश्रा उर्फ अन्ती मिश्रा के लापता होने की सूचना थाना मल्हीपुर में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 3 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र के ककरदरी जंगल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। मौके से महिला की साड़ी, जूता और पर्स मिला। बरामद सामान पुष्टि पति संतोष की। वहीं, अवशेष मिलने से हत्या की आशंका जताई गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैनपुरी में दो गांवों के बीच बवाल, ग्रामीणों ने किया पथराव और फायरिंग

पुलिस के मुताबिक आरोपी सूरज वर्मा का मृतका से पिछले तीन-चार महीनों से मोबाइल के जरिए संपर्क था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका उस पर पैसों की मांग को लेकर दबाव बना रही थी और शिकायत करने की धमकी दे रही थी। इसी बात को लेकर 17 फरवरी 2026 को दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने आंचल की हत्या कर शव को जंगल में छिपा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नशे में धुत शोहदों ने टेंपो में बैठी महिलाओं को जबरन लगाया रंग, मारपीट भी की

पुलिस ने आरोपी को राप्ती बैराज के पास ग्राम लक्ष्मनपुर कोठी के समीप से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पूर्व में भी छेड़छाड़, चोरी, आर्म्स एक्ट और गुंडा नियंत्रण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में थाना मल्हीपुर के प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक योगेन्द्र बाबू, उपनिरीक्षक चन्द्रोदय मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, बाहर से लगाई कुंडी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।