Maharajganj wife poured petrol on her husband and burnt alive locked door from outside पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, बाहर से कुंडी लगा तड़प-तड़पकर मरने के लिए छोड़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, बाहर से कुंडी लगा तड़प-तड़पकर मरने के लिए छोड़ा

महराजगंज में एक पत्नी ने अपने बुजुर्ग पति के ऊपर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। इसके बाद कमरे के फाटक को बाहर से बंद कर दिया। इस घटना में बुजुर्ग की कमरे में ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक करीब तीन साल पहले महिला पति के ही हत्या के प्रयास में जेल चुकी है।

Tue, 3 March 2026 01:47 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान टीम, महराजगंज
share
पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, बाहर से कुंडी लगा तड़प-तड़पकर मरने के लिए छोड़ा

Maharajganj News: यूपी के महराजगंज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपार कोठी टोला पिपरा में एक पत्नी ने अपने 62 वर्षीय बुजुर्ग पति के ऊपर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। इसके बाद कमरे के फाटक को बाहर से बंद कर दिया। इस घटना में बुजुर्ग की कमरे में ही हृदय विदारक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, घटना के बाद भाग रही पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस घटना से सनसनी मच गई।

पति की हत्यारोपी महिला सुमित्रा का मायका बांसपार कोठी टोला पिपरा में ही है। 40 साल पहले वह मुंबई गई थी। वहीं उसने रामपति के साथ शादी कर ली थी। एक बच्ची के साथ वह रामपति के साथ लौटी थी। तभी से दोनों बांसपार कोठी टोला पिपरा में ही रह रहे थे। रामपति मजदूरी करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा नेता ने घर बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर की आंखों में झोंकी मिर्च, 1 घंटे तक पीटा

पति के हत्या के प्रयास में एक साल जेल में बंद थी

बताया जा रहा है सितंबर 2023 में सुमित्रा ने अपने पति रामपति के ऊपर जानलेवा हमला किया था। श्यामदेउरवा पुलिस ने पति के हत्या के प्रयास में उसे जेल भेजा था। जेल में एक साल रहने के बाद वह लौटी थी। उसके बाद भी रामपति अपनी पत्नी के साथ रहने लगा था।

कमरे में बैठी हालत में रामपति ने दम तोड़ा

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मंगलवार की भोर में बिस्तर पर सो रहे पति के ऊपर पत्नी ने पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। कमरे से बाहर निकल फाटक को बंद कर ताला लगा दिया। कमरे से धुआं निकलता देख ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम प्रधान छोटेलाल ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने फाटक तोड़ा। अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। जलते हुए हालात में बेड से उतर रामपति ने कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया था, लेकिन फाटक बंद होने की वजह से बाहर नहीं निकल पाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हसबेंड की क्वीन नहीं बन सकी...बैंक मैनेजर की पत्नी ने की आत्महत्या

कमरे में बैठे हालात में ही जलने से उसकी मौत हुई थी। घटना के बाद भाग रही उसकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके पास से कमरे की चाबी भी बरामद हुई है। इस मामले में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है। विधिक कार्रवाई जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नशे में धुत शोहदों ने टेंपो में बैठी महिलाओं को जबरन लगाया रंग, मारपीट भी की
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।