father and daughter were burned alive in massive house fire caused by a short circuit in Meerut मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र एक मकान में देर रात भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में पिता और उनकी मासूम बेटी की मौत हो गई। जबकी अन्य 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र से हड़कंप मच गया।

Mon, 4 May 2026 08:50 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, मेरठ
share
मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत

यूपी के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में बीती रात करीब दो बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां डोरली गांव स्थित एक मकान में भीषण आग लगने से पिता और उनकी मासूम बेटी की मौत हो गई। जबकी 10 लोग बुरी तरह जल गए। इस घटना के बाद क्षेत्र से हड़कंप मच गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चार मई 2026 की रात करीब 2 बजे की है। कृष्णा नगर, डोरली क्षेत्र में स्थित एक घर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही डायल 112, पल्लवपुरम पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक परिवार के कई सदस्य इसकी चपेट में आ चुके थे। मकान में मौजूद कुल 12 लोगों को तुरंत रेस्क्यू कर एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दम घुटने के कारण आठ साल की बेटी ​शिवानी उर्फ लाली और उसके पिता सागर(करीब 35 वर्ष) की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती अन्य 10 घायलों की स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आग नहीं,बिल्डिंग के डिजाइन ने भी लीं 9 जान! दिल्ली AC ब्लास्ट की दर्दनाक रिपोर्ट

​आग का कारण और वर्तमान स्थिति

​प्राथमिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टंकी पर फंसे किशोरों को हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू, सुरक्षित उतारे गए

कुशीनगर में डबल डेकर बस में लगी आग

उधर, कुशीनगर में एनएच हाईवे सलेमगढ़ मौजा गांव के पास राजस्थान के जयपुर से बंगाल के कूच बिहार जा रही डबल डेकर एसी बस में अचानक आग लगने के बाद दोनों चालक बस को समय रहते कूद कर भाग गए। देखते देखते कुछ ही मिनटों में बस आग का गोला बन गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने बहादुरपुर चौकी को सूचना दिया। पुलिस ने मौके पर पंहुच आग की भयावहता को देखते हुए सेवरही से फायर ब्रिगेड के गाड़ी को बुलाया। जहां दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बस खाली होने के नाते एक बड़ा हादसा टला। घटना शनिवार के आधी रात के 1:30 बजे की है।

डबल डेकर ऐसी बस राजस्थान के जयपुर के आमोगो ट्रेवल्स कंपनी की बताई जा रही है जो बंगाल के कूच बिहार से नियमित सवारी लाने जा रही थी कि जैसे ही एन एच 28 हाईवे सलेमगढ़ टोल प्लाजा पार कर, सलेमगढ़ मौजा गांव के पास पहुंची थी कि बस में लगे टरबाइन उपकरण में आग लग गई। चालकों ने बताया कि अचानक लगी आग इतनी तेज थी कि वह बस खड़ी कर दूर भाग गए। देखते-देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। आसपास के घरों के ग्रामीणों की भारी भीड़ पंहुच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बहादुरपुर चौकी पुलिस को दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 महीने की प्रेग्नेंट की बॉयफ्रेंड के घर लटकती मिली लाश, हिरासत में प्रेमी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।