बदन को झुलसाने लगी तीखी धूप और गर्म हवाएं
Fatehpur News - फतेहपुर में मौसम शुष्क होने से तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। हीटवेव के कारण लोग परेशान हैं और जरूरी कामों से ही बाहर निकल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में बेड आरक्षित किए हैं। डाक्टरों के अनुसार लू और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है।

फतेहपुर, संवाददाता। मौसम शुष्क होने की वजह से लगातार तीसरे दिन मंगलवार को तापमान भी 41 डिग्री सेल्सियस बना रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब हीटवेव चलने के आसार है। अप्रैल माह के अंतिम पखवारे में पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन के साथ साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। हर कोई छांव की तलाश में दिखाई पड़ते हैं। दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। जरुरी कामों से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। डाक्टरों के अनुसार लू और गर्म हवा के साथ हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव के मौसम विज्ञानी के अनुसार इससे पहले सुबह पुरवा हवा चल रही थी।
सुबह दस बजे के आसपास हवा का रुख बदल गया और पछुआ हवा चलने लगी। 11 बजे के बाद तेज धूप के साथ पछुआ हवा लोगों को परेशान करने लगी। तेज धूप और लू चलने के कारण दोपहर 12 बजते-बजते शहर की सड़कों पर भीड़ कम हो गई। कार्यालय खुलने के बाद भी सरकारी कार्यालयों समेत शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बहुत भीड़ नजर नहीं आई। लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे थे। शहर के चौक बाजार, हरिहरगंज, राधानगर, देवीगंज समेत अन्य प्रमुख बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। सूरज ढलने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले। उधर, ग्रामीण इलाकों में भी भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। लोगों को घर के अंदर भी राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया।अस्पतालों में आरक्षित किए बेडभीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। लू, डायरिया और हीटस्ट्रोक से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीमार लोगों के इलाज के लिए जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में बेड आरक्षित किए गए हैं। जिला अस्पताल में दस बेड का अलग से वार्ड बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सभी सीएचसी में और पीएचसी में बेड आरक्षित किए गए हैं।लू में हीट स्ट्रोक का खतराडॉ. पवन बाजपेई के अनुसार लू में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में इससे बचना चाहिए। देर सुबह यानी 10-11 बजे टहलने से हीट स्ट्रोक की आशंका बढ़ जाती है। टहलना है तो सुबह जल्दी टहलें, लेकिन लंबा वाक न करें। जिन लोगों को दोपहर में बाहर निकलना मजबूरी है, वे प्रतिदिन कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीएं। धूप में जाएं तो पूरी अस्तीन के कपड़े पहनें। सिर को ढक कर रखें। कोई दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन